लंदन में मस्जिद के पास नमाजियों पर तेज रफ्तार वैन चढ़ाई, 1 की मौत
ब्रिटेन पुलिस के मुताबिक, उत्तरी लंदन में एक तेज रफ्तार की कार ने राहगीरों को कुचलने की कोशिश की।
लंदन। एक बार फिर से दुनिया के बेहतरीन शहरों में से एक लंदन में कुछ अप्रत्याशित घटना घटी है, यहां राह चलते लोगों पर गाड़ी चढ़ाने की खबर आ रही है।

ब्रिटेन पुलिस के मुताबिक, उत्तरी लंदन में एक तेज रफ्तार की कार ने राहगीरों को कुचलने की कोशिश की, जिसमें !1 व्यक्ति की मौत हो गई है और कम से कम तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
खास बातें
- यह घटना लंदन के फिन्सबरी पार्क इलाके में सेवन सिस्टर्स रोड पर घटी।
- इस मामले में एक संदिग्ध की गिरफ्तारी हो चुकी है।
- मौके पर आलाधिकारी पहुंच गए हैं।
- चश्मदीदों के मुताबिक जब लोग मस्जिद से नमाज अता करके निकल रहे थे, तभी ये घटना घटी।
- एक तेज रफ्तार गाड़ी ने मस्जिदों से निकल रहे लोगों को रौंदना चाहा।
- लोगों के मुताबिक इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं और 2 लोगों की मौत हुुुई है।












Click it and Unblock the Notifications