New Year पर लड़की के सामने आई ब्वॉयफ्रेंड की शर्मनाक हरकत, तुरंत कर लिया ब्रेकअप
मैनचेस्टर, 04 जनवरी। दुनिया ने कोरोना वायरस संकट के बीच नई उम्मीदों के साथ नए साल का स्वागात किया। इस दौरान कई लोग न्यू ईयर की रात अपने दोस्तों और ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के साथ नए साल का स्वागत किया। हालांकि कई लोगों के लिए नया साल इतना अच्छा नहीं रहा, ऐसी ही उम्मीद लोगों ने साल 2021 से भी की थी। कई लोगों के लिए साल 2021 का स्वागत दुखभरा रहा, इंग्लैंड के मैनचेस्टर में रहने वालीं 30 वर्षीय एली न्यूशैम ने अपनी दर्दभरी कहानी मीडिया के साथ साझा की है।

न्यू ईयर की रात टूटा लड़की का दिल
अपने एक इंटरव्यू में एली न्यूशैम ने बताया कि न्यू ईयर की रात उन्हें अपने ब्वॉयफ्रेंड की शर्मनाक हरकत का पता चला। उन्होंने अपने पूर्व प्रमी से जुड़ी ऐसी बात का खुलासा किया जिसे सुन हर कोई दंग रह गया। क्या हो अगर आपको न्यू ईयर की रात ही पता चले कि आपका ब्वॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड आपको चीट कर रहा है। आपके अलावा उसका किसी और के साथ भी संबंध है। एली न्यूशैम के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

दो साल से डेट कर रहे थे दोनों
एली न्यूशैम ने बताया कि वह अपनी 32 वर्षीय पूर्व प्रेमी रॉस से जनवरी 2019 में एक डेटिंग ऐप पर मिली थीं। बात करते-करते दोनों में मुलाकातें होने लगीं और प्यार हो गया। इसके बाद एली और रॉस उनके घर पर शिफ्ट हो गए। रॉस के घर उसके माता-पिता भी रहते थे, कुछ दिन उसके घर में रहने के बाद एली ने रॉस के पास ही एक फ्लैट ले लिया। रॉस और एली में अच्छी अंडरस्टैंडिंग थी लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चलने वाला।

घर पर रोज मिलने आता था ब्वॉयफ्रेंड
एली से मिलने उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉस अक्सर मिलने आया करते थे, दोनों एक-दूसरे के काफी करीब थे। कोरोना वायरस संकट के बीच रॉस ने एली की काफी मदद भी की थी। इससे उन्हें रॉस से और प्यार होने लगा, लेकिन कोरोना काल के दौरान ही समस्याएं शुरू होने लगीं। करीब दो साल रिलेशनशिप में रहने के बाद रॉस और एली 2021 में प्रवेश कर रहे थे। इसी दौरान एली को रॉस की शर्मनाक हरकत का पता चला और उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

न्यू ईयर की रात ब्वॉयफ्रेंड की शर्मनाक हरकत
दिसंबर, 2020 के अंतिम सप्ताह में एली कोरोना वायरस पॉजिटिव हो गईं, जिसकी वजह से उन्हें आइसोलेशन में रहना पड़ा। न्यू ईयर की पूर्व संध्या रॉस ने एली से कोई संपर्क नहीं किया। 31 दिसंबर की रात भी एली ने रॉस से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इतना ही नहीं, रॉस ने एली को नए साल की बधाई भी नहीं दी। इस बात से एली काफी खफा हो गईं। अगले दिन 1 जनवरी, 2021 को रॉस ने बताया कि वह अपने एक दोस्त के घर पर रुका हुआ था।

अनजान लड़की ने उठाया फोन
हैरानी की बात थी कि एली को रॉस के उस दोस्त के बारे में कुछ पता नहीं था। इसके बाद रॉस गायब रहने लगा और जब एली ने फोन किया तो दूसरी तरफ से एक लड़की ने कॉल पिक किया। लड़की ने एली को झिड़कते हुए बार-बार फोन करने से मना किया और कहा कि वह और रॉस रिलेशनशिप में हैं। ये सुनकर एली के होश उड़ गए। जब वह कोरोना से ठीक हुईं और अपने घर से बाहर निकलीं तो उन्होंने रॉस से उसकी नई गर्लफ्रेंड को लेकर सवाल-जवाब किया।

रॉस ने लड़की के साथ बनाया संबंध
रॉस ने खुलासा किया कि वह उस लड़की से टिंडर ऐप पर मिला था और दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रॉस न्यू ईयर की रात से 3 दिनों तक उसके ही घर पर रहा। रॉस ने उस लड़की के साथ संबंध भी बनाए। हालांकि रॉस ने एली से माफी मांगते हुए अपनी हरकत पर अफसोस भी जाहिर किया। इन सब बातों को सुनकर एली का दिल टूट चुका था और उन्होंने तुरंत रॉस के साथ ब्रेकअप कर लिया। अब एक साल बीत चुके हैं और एली उस रिश्ते से उबर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: Covid 19: मधुबाला फेम एक्ट्रेस दृष्टि धामी हुईं कोरोना संक्रमित, कहा-'सूंघने की शक्ति गायब नहीं हुई'
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications