Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमेरिका में बराक ओबामा के घर के पास अपराधी गिरफ्तार, मिले खतरनाक विस्फोटक, क्या था प्लान?

अमेरिका में पुलिस ने कैपिटल दंगे में शामिल अपराधी को पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के घर के पास से गिरफ्तार किया है। ये शख्स काफी लंबे समय से फरार चल रहा था।

मामला वाशिंगटन का है। दोषी का नाम टेलर टारंटो है। उसकी उम्र 37 साल है। सीबीएस न्यूज के मुताबिक सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने टारंटो को ओबामा के घर के पास देखा और उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

barack obama house

इसके बाद टारंटो ओबामा के घर की तरफ से भागने लगा। लेकिन उसे वहां पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान अधिकारियों को टारंटो की गाड़ी खड़ी मिली।

इस गाड़ी में पुलिस को खतरनाक सामग्रियां मिलीं जिनका उपयोग मोलोटोव कॉकटेल के सामान और विस्फोटक उपकरण बनाने में किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक डिवाइस को असेंबल नहीं किया गया था।

फिलहाल अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि टारंटो की गिरफ्तारी के समय ओबामा का परिवार घर पर मौजूद था या नहीं। टोरंटो ने हाल में ही सोशल मीडिया पर लाइवस्ट्रीम के दौरान एक सार्वजिनक व्यक्ति को धमकी दी थी, जिससे अमेरिकी अधिकारियों में चिंता पैदा हो गई थी।

अधिकारियों ने कहा कि ओबामा के घर के पास टारंटो की उपस्थिति अक्समात नहीं थी। वह लंबे वक्त से इस इलाके में रह रहा था। उसे अक्सर डीसी जेल के पास अपनी वैन में डेरा डाले देखा गया था।

पुलिस का कहना है कि इस जेल के पास उसका लगातार रहना शक पैदा करता है। पुलिस के मुताबिक जरूर उसके दिमाग में कोई प्लान चल रहा होगा। पुलिस ने बताया कि डीसी जेल में खूंखार अपराधी रहते हैं।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के अनुसार, वर्तमान में टारंटो के खिलाफ भगोड़ा होने का आरोप भी शामिल है। पुलिस ने यह भी बताया कि वो 6 जनवरी, 2021 को यूएस कैपिटल पर हमले मामले में संलिप्तता था। उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। तब से वो फरार चल रहा था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+