मास्क पहनकर मॉर्निंग वॉक करना पड़ा महंगा, 4 km की दौड़ के बाद फट गया फेंफड़ा
नई

फेंफड़ा 90 प्रतिशत तक सिकुड़ गया
डेली मेल में छपी एक खबर के मुताबिक, चीन के वुहान में रहने वाले 26 साल के जहांग पिंग मास्क पहनकर दौड़ने गया लेकिन अचानक उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी और सीने में दर्द शुरू हो गया। जिसके बाद उसे वुहान से सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने पाया कि, ऑक्सीजन की कमी के कारण उसके फेंफड़ों पर प्रेशर पड़ा और वो पंक्चर हो गया। इस कारण शख्स को चक्कर आ गया। उसके बाएं फेंफड़ा 90 प्रतिशत तक सिकुड़ गया।

युवक के फेंफड़ों में छेद हो गया
जहांग जब वॉक पर निकला तो मास्क लगाए हुए था। मास्क पहने ही उसने चार किलोमीटर की दौड़ लगा दी। अचानक उसे चक्कर आ गया और वो बीच सड़क में गिर गया। डॉक्टरों का मानना है कि, उसने मास्क पहनकर एक्ससाइज की , जिसके चलते उसके फेंफड़ों पर बहुत अधिक दवाब पड़ा। जांच में पता चला कि युवक के फेंफड़ों में छेद हो गया था। डॉक्टर्स के मुताबिक, मास्क पहनकर इंटेंस वर्कआउट करना खतरनाक है।

वुहान में लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य है
बताया जा रहा है जहांग ने दो हफ्ते पहले ही लॉकडाउन में अपने वजन को बढ़ते देख दौड़ना शुरू किया था। उन्होंने शुरू में प्रति दिन तीन किलोमीटर (1.86 मील) की दौड़ लगाई लेकिन एक सप्ताह के बाद दौड़ने की दूरी को छह किलोमीटर (3.73 मील) तक बढ़ा दिया। अस्पताल ने सोमवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ऑपरेशन के बाद युवक की स्थिति स्थिर है। बता दें कि वुहान में लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य है। जिसक कारण से युवक व्यायम के दौरान मास्क पहने रहा और इस हादसे का शिकार हो गया।












Click it and Unblock the Notifications