स्टंट वीडियो बनाने के लिए गर्लफ्रेंड की चलाई गोली से गई युवक की जान
नई दिल्ली। यूट्यूब के लिए वीडियो शूट करते हुए युवक को उसकी गर्लफ्रेंड ने ही शूट कर दिया। अमेरिका के मिनेसोटा में ये हुआ जब खतरनाक स्टंट की वीडियो शूट करने के दौरान गर्लफ्रेंड की गोली 22 साल के पेड्रो रूज को जा लगी। एक साल पुराने इस मामले में शुक्रवार को वकील ने कोर्ट में वीडियो पेश की, जिसमें दिख रहा है कि मृतक ने ही गोली चलाने के लिए लड़की को कहा था। आरोपी गर्लफ्रेंड मोनालिसा ने बताया कि ये एक हादसे की तरह से हुआ।
मोनालिसा को मिली छह माह की जेल
22 जून 2017 को मोनालिसा ने एक यूट्यूब फिल्म के लिए स्ट्ंट करते अपने ब्वॉयफ्रेंड पेड्रो को शूट कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। वकील ने कोर्ट में बताया है कि पेड्रो की मौत के समय मोनालिसा दूसरी दफा प्रेग्नेंट थी। मोनालिसा का कहना है कि वो उसे शूट नहीं करना चाहती थी।
ब्वॉयफ्रेंड ने दिया था गोली चलाने पर जोर
सामने आए वीडियो के मुताबिक, पेड्रो ने ही लड़की को गोली चलाने के लिए कहा था और उस पर ऐसा करने के लिए दबाव डाला था। कोर्ट ने मोालिसा को दोषी मानते हुए दिसबंर में छह माह की सजा सुनाई थी। जो वीडियो कोर्ट के सामने रखा गया है, उसमें मोनालिसा ब्वॉयफ्रेंड से कह रही है कि वो डरी हुई है और वो गोली नहीं चला सकती।
छाती पर किताब रख चलवाई गोली
वीडियो में अपनी छाती पर एक भारी किताब लिए खड़े पेड्रो लड़की से गोली चलाने के लिए कह रहा है और खुद को खुछ ना होने की बात कह रहा है। जिस पिस्तौल से उस पर गोली चली उसे काफी पावरफुल माना जाता है। इस गोली के लगने से पेड्रो का मौत हो गई थी।
उत्तराखंड: तेल के बैरल ले जा रहे सेना के ट्रक में धमाका, धू धू कर जला