लाइसेंस मिलने के 10 मिनट बाद ही आदमी कार समेत नदी में गिरा, ये है वजह

नई दिल्ली। बदलते समय के साथ मौजूदा दौर में फोन लोगों के जीवन का अभिन्न अंग बन गया है। तमाम काम के लिए लोग फोन पर निर्भर हैं। लेकिन इसके साथ ही लोग फोन का इस्तेमाल करते समय यह भूल जाते हैं कि कब इसका इस्तेमाल नहीं करना है, जिसका उन्हें काफी भयानक परिणाम भी भुगतना पड़ता है। एक ऐसा ही मामला चीन में सामने आया है। यह एक आदमी फोन के इस्तेमाल में इतना मशगूल हो गया कि वह अपनी गाड़ी समेत नदी में गिर गया।

china

10 मिनट के बाद ही नदी में गिरा
दिलचस्प बात यह है कि चीन के इस व्यक्ति को कार चलाने का लाइसेंस जैसे ही मिला उसके महज 10 मिनट के बाद वह इस हादसे का शिकार हो गया और कार समेत नदी में गिर गया। कार ड्राइवर की पहचान झैंग के रूप में हुई है। यह पूरी घटना एक सिक्योरिटी कैमरे में कैद हो गई है। दरअसल झैंग जब नदी पर बने संकरे पुल को पार कर रहे थे तो इस दौरान वह फोन के इस्तेमाल में व्यस्त थे। उन्हें फोन पर लाइसेंस मिलने की बधाई मिल रही थी, तभी वह इस हादसे का शिकार हो गए।

सोशल मीडिया पर तस्वीर की साझा
डेली मेल की खबर के अनुसार यह घटना 21 फरवरी की है। यह हादसा चीन के जून्यी शहर में हुई है। ट्रैफिक पुलिस ने इस घटना की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है। पोस्ट में लिखा है कि कार के मालिक ने 10 मिनट पहले ही लाइसेंस हासिल किया था और उसके बाद वह इस क्रैश का शिकार हो गया। वहीं झैंग ने एक न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि जब मैं गाड़ी चला रहा था तो मैं अपने फोन पर कुछ मैसेज पढ़ रहा था, इसी दौरान कार के सामने पुल पर दो लोग मेरे सामने आ गए। मैं घबड़ा गया और तुरंत कार को बाएं मोड़ दिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। मैंने कार पर अपना नया नंबर प्लेट महज 10 मिनट पहले ही लगाया था, लेकिन उसके बाद यह हादसा हो गया।

बाल-बाल बचा युवक
अहम बात यह है कि इस हादसे में झैंग सुरक्षित बच गए हैं, हालांकि उन्हें कंधे में चोट आई है। इस हादसे की पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का हादसा सामने आया हो। इससे पहले 2017 में भी एक व्यक्ति स्कूटर चलाते समय फोन का इस्तेमाल कर रहा था और वह सड़क पर एक गड्ढे में गिर गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+