VIDEO: क्रूज पर जाम छलकाते हुए समुद्र में गिरा शख्स, 15 घंटे बाद जो हुआ वह अकल्पनीय था
थैंक्सगिविंग डे (24 नवंबर) को एक कार्निवल क्रूज पर बड़ी पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस पार्टी में खाने-पीने के साथ शराब की भी व्यवस्था थी, जहां एक शख्स ने ऐसा काम कर दिया कि उससे उसकी जान पर बन आई। फिर वो रहस्यमयी तरीके से जिंदा भी बच गया। इस घटना के बारे में सुनकर ही दुनियाभर के लोग हैरान हैं। (वीडियो-नीचे)

रात 11 बजे हुए गायब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैक्सिको की खाड़ी में क्रूज पर एक शख्स अपनी बहन के साथ गया था। रात को करीब 11 बजे तक वो उनके साथ था, लेकिन फिर उसने टॉयलेट जाने के लिए ब्रेक लिया। जब वो काफी देर तक नहीं लौटा, तो उसकी बहन ने शिप में उसकी तलाश शुरू की। हर जगह देखने के बाद उसकी कोई खबर नहीं मिली।

क्रू भी नहीं खोज पाया
बहन ने तुरंत क्रूज के कर्मचारियों को ये बात बताई। उन्होंने भी काफी तलाश की, लेकिन शख्स को कोई सुराग हाथ नहीं लगा। एक आशंका ये थी कि वो आदमी पानी में गिर गया होगा। अगर ऐसा हुआ होगा तो उसका बचना काफी मुश्किल था, क्योंकि पानी का तापमान रात में बहुत ज्यादा कम हो जाता है और उसे लापता हुए काफी वक्त बीत गया था। उसके पास कोई लाइफबोट या लाइफ जैकेट भी नहीं थी।

ठंडे पानी में 15 घंटे जिंदा
पानी में गिरने की आशंका को देखते हुए क्रूज ने यूएस कोस्ट गार्ड को सूचना दी। इसके बाद मैक्सिको की खाड़ी में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसी बीच खबर मिली कि किसी ने एक शख्स को पानी में तैरते देखा है। जब वहां पर हेलीकॉप्टर पहुंचा तो वो शख्स तैरता हुआ मिला। ये किसी चमत्कार से कम नहीं था। उस शख्स ने पानी में करीब 15 घंटे बिताए। इस घटना के बारे में जानकर डॉक्टर भी हैरान हैं।

हाइपोथर्मिया का शिकार हुआ
मामले में यूएस कोस्ट गार्ड के लेफ्टिनेंट सेठ ग्रॉस ने कहा कि उनकी टीम को इसकी जानकारी दूसरे दिन दोपहर 2.30 बजे लगी थी। जिसके बाद बचाव दल ने 200 मील के इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। रात करीब 8.25 पर लुइसियाना के दक्षिण-पश्चिम दर्रे से लगभग 20 मील दक्षिण में वो मिला। वो शख्स हाइपोथर्मिया का शिकार हो गया था। फिलहाल अभी ये पता नहीं चल पाया है कि वो जहाज से कैसे गिरा।

किसी चमत्कार से कम नहीं
वहीं स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि उसे न्यू ऑरलियन्स के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी जांच हो रही। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है, लेकिन किसी को ये विश्वास नहीं हो रहा कि वो 15 घंटे पानी में रहने के बाद भी बच गया। ये किसी चमत्कार से कम नहीं है।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications