क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

तस्कर ने अंडरवियर में छिपाई एक किलो कोकेन, पुलिस ने एयरपोर्ट पर धरा

तस्करी के लिए तस्कर कैसे-कैसे तरीके अपनाते हैं, इसका उदाहरण हाल ही में पुर्तगाल में देखने को मिला। पुर्तगाल के लिस्बन एयरपोर्ट पर पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है जो अपने अंडरवियर में कोकेन ड्रग को छिपा कर ले जा रहा था। शख्स के पास करीब एक किलो कोकेन बरामद हुआ है।

Google Oneindia News

लिस्बन। तस्करी के लिए तस्कर कैसे-कैसे तरीके अपनाते हैं, इसका उदाहरण हाल ही में पुर्तगाल में देखने को मिला। पुर्तगाल के लिस्बन एयरपोर्ट पर पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है जो अपने अंडरवियर में कोकेन ड्रग को छिपा कर ले जा रहा था। शख्स के पास करीब एक किलो कोकेन बरामद हुआ है।

Cocaine

पुर्तगाल की पुलिस ने लिस्बन एयरपोर्ट पर एक शख्स को एक किलो कोकेन के साथ गिरफ्तार किया। पुर्तगाल की ज्यूडिशियल पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शख्स ने कोकेन को अपने हिप्स पर टेप से बांध रखा था। उसने एक किलो कोकेन को दो भूरे रंग की पॉलिथीन में भरा और फिर उसे हिप्स पर बांध लिया। आरोपी को लगा कि वो ऐसा कर पुलिस की नजरों से बच जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

पुलिस ने एक और शख्स को गिरफ्तार किया है जो ये ड्रग्स उससे लेने वाला था। दोनों की उम्र 30 से 40 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार एक किलो ड्रग 5000 डोज के बराबर है। फिलहाल दोनों पर पुर्तगाल में ड्रग्स तस्करी का मामला चल रहा है।

ये भी पढ़ें: टॉयलेट में बैठकर आधे घंटे तक फोन पर खेलता रहा गेम, बाहर निकल आया मलाशय

English summary
Man Caught With One Kilo Cocaine Drug Hiding In His Underwear At Lisbon Portugal Airport.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X