डलास में गोलीबारी: स्टोर के बाहर शूटिंग में 2 पुलिसकर्मी घायल, हमलावर गिरफ्तार
वॉशिंगटन। डलास के उत्तरी क्षेत्र में एक स्टोर में हुई गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों के घायल हुए हैं। डलास में मंगलावार को करीब 4:15 बजे हुई गोलीबारी के बाद पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने 29 साल के अरमांडो लुइस जुआरेज को शूटिंग के देर रात ही गिरफ्तार कर लिया। घायल हुए दोनों पुलिसकर्मियों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
टेक्सास हेल्थ प्रेस्बिटेरियन अस्पताल में संवाददाता सम्मेलन के दौरान हॉल ने अधिकारियों की निजता का हवाला देते हुए उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई अन्य जानकारी देने से इनकार कर दिया। हॉल ने कहा कि हम आप से अधिकारियों के लिए प्रार्थना करने की गुजारिश करते हैं।
पुलिस ने बताया कि शूटिंग के तुरंत बाद हमलावर एक व्हाइट पिक अप में बैठकर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने उसे रात करीब 10 बजे हिरासत में ले लिया। डलास मेयर माइक रॉॉलिंग्स ने नाइट न्यूज कांफ्रेंस में कहा 'हमने हमारे आदमी' को पकड़ लिया है। मेयर ने आगे कहा कि मैं इस शहर और देश में पुलिस के प्रति अनादर से चिंतित हूं।
2016 में चार शहरों में हुई काले पुरुषों की पुलिस हत्याओं पर एक शांतिपूर्ण विरोध क दौरान एक डलास पुलिस अधिकारी और एक ट्रांजिट अधिकारी को एक हमलावर ने गोली मार दी थी। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के आने के बाद अमेरिका में लगातार शूटिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं।