मल्लिका शेरावत बोलीं, मुझे पटकने में लगे तीन-तीन मर्द
मल्लिका ने बताया, अपार्टमेंट में रात को हमलावरों ने उनके साथ क्या किया था।
पेरिस। मल्लिका शेरावत ने कहा है कि अपार्टमेंट में हमले के दौरान तीन-तीन मर्दों ने उन्हें नीचे गिराने की कोशिश की लेकिन वो एक मजबूत महिला हैं और उन्होंने डटकर हमलावरों का मुकाबला किया।

पिछले हफ्ते शुक्रवार को पेरिस में मल्लिका शेरावत पर तीन नकाबपोश हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया था। बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका ने इस हमले को लेकर एक हफ्ते बाद बताया है कि उनके साथ क्या हुआ था।
मल्लिका शेरावत ने अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है कि तीन से ज्यादा नकाबपोश लोगों ने मुझे गिराने की कोशिश की लेकिन मैं एक मजबूत लड़की हूं। ये बातें उन्होंने सीएनएन को दिए इंटरव्यू में साझा की हैं।
बॉलीवुड में अपनी बोल्ड अदाओं से सनसनी मचाने वाली मल्लिका शेरावत फिल्मों में इन दिनों बहुत सक्रिय नहीं हैं। वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ पेरिस में ही ज्यादा रहती हैं।
बीते शुक्रवार की रात को जब मल्लिका अपने फ्लैट पर लौटी तो अचानक बदमाशों ने इन पर हमला कर दिया। उन्हें जमीन पर गिराने की कोशिश की गई।
मल्लिका के हार ना मानने पर उन्होंने अभिनेत्री के चेहरे पर आंसू गैस का स्प्रे किया और फिर उन्हें घूसा मारते हुए फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद मल्लिका और उनके मित्र ने इमरजेंसी नंबर पर कॉल किया।
इसी अपार्टमेंट में किम कार्दशियां से भी हो चुकी है लूट
पुलिस के मुताबिक बदमाश मल्लिका से लूटपाट करने की नियत से आए थे लेकिन जब वो सफल नहीं हुए तो मारपीट करते हुए फरार हो गए।
मल्लिका शेरावत को बॉलीवुड में 'मर्डर गर्ल' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने फिल्म 'मर्डर' में अभिनेता इमरान हाशमी के साथ काफी अंतरंग सीन किए थे, जिसने उन्हें खूब लोकप्रिय कर दिया।
जिस अपार्टमेंट में मल्लिका शेरावत के साथ ये घटना हुई उसी में हॉलीवुड की मशहूर हीरोइन किम कार्दशियां के साथ भी लूटपाट की घटना हो चुकी है। उनसे लुटेरों ने काफी कीमती सामान लूट लिया था।












Click it and Unblock the Notifications