भारत के पड़ोसी मुस्लिम देश में क्रिसमस का उत्सव मनाने पर प्रतिबंध... पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी
Maldives Christmas Advisory: हिंद महासागर में भारत के पड़ोसी देश मालदीव में क्रिसमस का त्योहार मनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और पुलिस ने बकायदा एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अपील की है, कि लोग द्वीप देश में कहीं भी क्रिसमस का उत्सव ना मनाएं।
आपको बता दें, कि क्रिसमस को लेकर मालदील की पुलिस का ये बयान उस वक्त आया है, जब पिछले महीने ही चीन समर्थक मोहम्मद मोइज्जू देश के नये राष्ट्रपति बने हैं।

मोहम्मद मोइज्जू, जो चीन समर्थक और एंटी-इंडिया एजेंडा चलाने में माहिर हैं, उन्होंने राष्ट्रपति बनने के बाद सबसे पहले तुर्की का दौरा किया था, जबकि अभी तक परंपरा ये रही है, कि मालदीव में शपथ लेने के बाद राष्ट्रपति सबसे पहले भारत का दौरा करते हैं।
मालदीव वो द्वीप देश है, जिसकी अर्थव्यवस्था पर्यटन पर टिकी हुई है और मालदीव में दुनिया भर के अलग अलग देशों से अलग अलग धर्म और समुदाय के लोग घुमने जाते हैं और ऐसे देश में क्रिसमस के खिलाफ सार्वजनिक एडवाइजरी जारी करना थोड़ा अजीब है।
हालांकि मालदीव सौ फीसदी मुस्लिमों की आबादी वाला देश है।
पुलिस की एडवाइजरी में कहा गया है, कि "मालदीव के किसी भी बसे हुए द्वीप में क्रिसमस समारोह आयोजित न किया जाए।"
पुलिस की तरफ से जारी एक बयान में, लोगों को नए साल के संबंध में मनाए जाने वाले ईसाइयों के त्योहार क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए कोई भी गतिविधि आयोजित नहीं करने की सलाह दी गई है।
पुलिस की एडवाइजरी में कहा गया है, कि ऐसी गतिविधियां मालदीव के कानून के मुताबिक प्रतिबंधित और देश के कानूनों के खिलाफ हैं।
बयान में कहा गया है कि इसलिए किसी भी द्वीप पर क्रिसमस मनाने के लिए कोई गतिविधियां आयोजित नहीं की जानी चाहिए और ऐसी गतिविधियां संचालित करने वालों के खिलाफ कानूनी ढांचे के तहत कार्रवाई की जाएगी।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications