क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
वापस लौटा मलेशियाई विमान, सभी यात्री सुरक्षित
यह भी पढ़ें - अजीब 'दास्तां' है ये
इस तकनीकी खामी की जानकारी के बाद भारतीय यात्रियों के परिजन परेशान हो गये। गौरतलब है, एम 370 विमान का पता अब तक नहीं लग सका है। दरअसल फ्लाइट MH 192 देर रात 1:56 बजे कुआलालंपुर में सुरक्षित उतर गयी। जिसके बाद भारतीय यात्रियों के परिजनों ने राहत की सांस ली। ये उड़ान रात 11.45 बजे बेंगलरु पहुंचनी थी। मलेशिया एयरलाइंस की ओर से जारी किए गए बयान में बताया गया, 'फ्लाइट एम एच 192 सुरक्षित 1:56 बजे लैंड कर गई है।
इस पूरे इत्तेफाक में यात्रियों के परिजन परेशान हो उठे थे। सभी ने एयरलाइंस से संपर्क साध रखा था। आधिकारिक बयान आने के बाद एयरलाइंस व परिजनों ने राहत की सांस ली है। विमान में सभी यात्री सुरक्षित हैं व एयरलाइंस में आई खराबी को सुधार लिया गया है।
Comments
English summary
Malaysian Airplane returned Bangalore after having some technical fault. Passengers are quit safe.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें