लापता विमान की खोज के लिए मलेशिया ने भारत से मांगी मदद, मलक्का की खाड़ी से अंडमान सागर तक खोज
मलेशियाई वायु सेना की माने तो विमान रडार से गायब होने से पहले वापस मुड़ा होगा। इसी संभावना के तहत खोज अभियान का दायरा पेनांग जलक्षेत्र सहित बड़े क्षेत्र में फैला दिया गया है।
Did You Know: लापता विमान को खोजने में 10 देशों की मिलिट्री लगी है।
मलेशिया के वायु सेना के मुताबिक बोइंग 777 जेटलाइनर विमान ने समुद्र के उपर दिशा बदलते हुए मलेशिया पार किया और सैकड़ों मील दूर मलक्का की खाड़ी की ओर चला गया था। इस नए घटनाक्रम के सामने आने के बाद विमान के गुम होने को लेकर उलझन बढ़ गई एवं रहस्य गहरा गया।
मलक्का स्ट्रेट में मौजूद भारतीय नौसेना के जहाज भी सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद कर रहे हैं। भारतीय नौसेना के सैटेलाइट 'रुक्मिणी' का भी इस्तेमाल पहली बार सर्च ऑपरेशन के लिए किया जा रहा है। मलेशिया की ओर से भारत से सर्च ऑपरेशन के लिए मदद मांगी गई थी। जिसके बाद से भारतीय नौसेना का दल खोजी अभियान से जुड़ गया है।
Did You Know:मलेशिया एयरलाइंस के लापता विमान MH370 को ढूंढने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। 10 देशों के मिलिट्री एयरक्राफ्ट, नेवी शिप, हेलिकॉप्टर्स, कोस्ट गार्ड और नागरिक जहाज MH370 की तलाश कर रहे हैं।