बाल-बाल बची 239 लोगों की जान, तकनीकी खराबी के बाद वापस लौटा मलेशियाई विमान

कुआलालंपुर। मलेशियाई विमान कंपनी अब हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है। एक साल में दो बड़े हादसों से सबक ले चुकी मलेशियाई विमान कंपनी एक बार फिर से हादसे का शिकार हो जाती अगर सही वक्त पर पायलट सही फैसला नहीं लेता

malaysia airline

मलेशिया से हैदराबाद आ रहा मलेशियाई विमान ऑटोपायलट में गड़बड़ी आने के बाद वापस वतन लौट गया। समय पर सही फैसला लेते हुए पायलट ने मलेशिया एयरलाइन के विमान को सही वक्त पर सुरक्षित तरीके से वापस लौट लिया।

एक बयान के मुताबिक विमान एमएच198 शनिवार रात 10:20 बजे कुआलालंपुर से हैदराबाद रवाना हुआ, लेकिन ऑटोपायलट गड़बड़ी के बाद इस बोइंग 737-800 को वापस लौटना पड़ा और कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यह सुरक्षित तरीके से उतर आया। मलेशियाई विमान कंपनी ने सोशल मीडिया पर आई उन खबरों को खारिज कर दिया कि विमान में आग लगी थी। आपको बता दें कि विमान में 239 लोग सवार थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+