पूर्वी चीन में बड़ा हादसा, कार हादसे में 36 की मौत
बीजिंग। चीन में बड़ा हादसा सामने आया है, यहां सड़क हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार यह हादस पूर्वी चीन में हुआ है, जब एक बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई। बस में इस दौरान कुल 69 लोग सवार थे। पूर्वी जियांगसू में एक्सप्रेस वे पर यह भिड़ंत शनिवार की सुबह हुई, जिसमे 36 लोगों की मौत हो गई। यह पहली बार नहीं है जब चीन में इस तरह का बड़ा सड़क हादसा हुआ है, अक्सर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की वजह से लोगों की जान जाती है। आंकड़े के अनुसार वर्ष 2015 में पूरे चीन में तकरीबन 58000 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। तकरीबन 90 फीसदी सड़क हादसे चीन में ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने की वजह से हुए थे।













Click it and Unblock the Notifications