5 साल लिव-इन में रहने के बाद गे पार्टनर से इस PM ने रचाई शादी

लग्जमबर्ग। लग्जमबर्ग के प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल ने 5 सालों तक लिन-इन रिलेशन में रहने के बाद आखिरकार अपने गे पार्टनर से शादी कर ली। 42 साल के जेवियर ने सामूहिक तौर पर अपने गे पार्टनर गॉथर डेस्टेनी से शादी कर ली है। दोनों से शान-शौकत के साथ शादी की।

Xavier Bettel

ऐसा करने के बाद वो यूरोपीय संघ के पहले नेता और दुनिया के दूसरे ऐसे नेता बन गए है जिन्होंने अपने पद पर रहते हुए समलैंगिक शादी की है। सिटी हॉल में एक निजी समारोह में उन्होंने अपने गे-पार्टनर से शादी की, जिसके बाद लोगों ने उन्हें बधाई दी। डॉर्क सूट और टाई पहने बेटेल और उनके पार्टनर ने हाथ हिलाकर लोगों को अभिवादन किया।

खास बात ये कि 18 महीने पहले ही जेवियर लग्जमबर्ग में दशकों के कंजरवेटिव शासन को उखाड़ कर सत्ता में आए थे। इस मौके पर बेल्जियम प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल और इस्टोनिया प्रधानमंत्री टावी रोइवास मौजूद रहे। आपको बता दें कि यूरोपीय संघ के एक दर्जन देशों में समलैंगिक शादियों को क़ानूनी मान्यता प्राप्त है। जबकि लग्‍जमबर्ग में जनवरी में ही समलैंगिक विवाह को मंजूरी मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+