ले. जन. लॉरा रिचर्डसन बनीं अमेरिकी सेना को कमांड करने वाली पहली महिला जनरल

वॉशिंगटन। लेफ्टिनेंट जनरल लॉरा जे रिचर्डसन अमेरिकी सेना के इतिहास की पहली महिला बनी हैं जिन्‍हें किसी कमांड की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। ले.जन. रिचर्डसन को यूएस आर्मी फोर्सेज कमांड या फॉरस्‍कॉम का जिम्‍मा सौंपा गया है। यह अमेरिकी सेना की सबसे बड़ी कमांड है जिसमें 776,000 सैनिक और 96,000 असैन्‍य कर्मी हैं। इस जिम्‍मेदारी के साथ ही लॉरा ने एक रिकॉर्ड बनाया है।

lt gen laura r richardson

साल 1986 से सेना का हिस्‍सा

लॉरा सन् 1986 से अमेरिकी सेना के साथ हैं और साल 2012 में वह पहली महिला डिप्‍टी कमांडिंग जनरल बनी थीं। उन्‍हें उस समय अमेरिकी सेना की कैवेलरी डिविजन की जिम्‍मा सौंपा गया था जिसे 'अमेरिकाज फर्स्‍ट टीम' के नाम से भी जानते हैं। साल 2017 में वह जनरल रॉबर्ट बी अब्राम्‍स की कमांड में दूसरी पोजिशन पर थीं जब उन्‍हें नॉर्थ कैरोलिना की फोर्ट ब्रैग स्थित फॉरस्‍कॉम में डिप्‍टी जनरल का पद दिया गया था। अब अब्राम्‍स के जाने के बाद रिचर्डसन इसी कमांड की जिम्‍मेदारी संभालेंगी। अपने करियर में रिचर्डसन ने एक आर्मी पायलट के अलावा उप-राष्‍ट्रपति के मिलिट्री सहायक की भूमिका भी निभाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+