जब सस्ती टिकट लेना पड़ा महंगा

नीदरलैंड्स के एक छात्र ने सिडनी की सस्ती टिकट ली, और सि़डनी पहुँचा भी. मगर पहुँचने के बाद उसे पता चला कि ये कोई और सिडनी है.

सिडनी ऑस्ट्रेलिया
Getty Images
सिडनी ऑस्ट्रेलिया

नीदरलैंड्स के एक छात्र ने सिडनी की सस्ती टिकट ली, और सि़डनी पहुँचा भी. मगर पहुँचने के बाद उसे पता चला कि ये कोई और सिडनी है.

उसे जाना था ऑस्ट्रेलिया और वो जा पहुँचा कनाडा. और ये सस्ती टिकट के चक्कर में हुआ.

मिलान स्किपर ने सीबीसी को बताया कि उन्होंने विमान का ये टिकट इसलिए ख़रीदी था क्योंकि ये बाक़ी टिकटों के मुक़ाबले बेहद सस्ता था.

स्किपर ने सोचा था कि वो विमान से सिडनी पहुंच कर सीधे समंदर के किनारे जाकर अपनी छुट्टियों का लुत्फ़ उठाएंगे, लेकिन वो पहुंच गए कनाडा के सिडनी.

केवल महिला क्रू वाले विमान ने लगाया दुनिया का चक्कर

जब विमान में निकल आया सांप

शक पहले ही हो गया था

18 साल के स्किपर को गड़बड़ी का अंदाज़ा तभी हो गया था जब उन्हें सफ़र के दौरान दूसरे विमान के लिए टोरंटो में ठहरना पड़ा और जब विमान आया तो वो बेहद छोटा सा एयर कनाडा प्लेन था.

स्किपर ने बताया ''विमान बेहद छोटा था तो मैंने सोचा क्या मैं इससे ऑस्ट्रेलिया जाउंगा.''

बाद में जब समझ में आया कि उन्होंने ग़लत टिकट बुक करवा ली तब विमान के कर्मचारियों ने उन्हें वापस उनके घर एम्सटर्डम भेजने का इंतज़ाम किया.

स्किपर के पिता ने कनाडा की सरकारी प्रसारण सेवा सीबीसी को बताया कि जब वो एम्सटर्डम एयरपोर्ट पर उन्हें लेने पहुंचे तो बेहद हंसे.

पहले भी हुआ है ऐसा

साल 2002 में एक ब्रितानी जोड़ा भी इसी तरह ग़लती से ऑस्ट्रलिया के सिडनी की जगह कनाडा के सिडनी पहुंच गया था.

डेली मेल अख़बार के मुताबिक़ साल 2009 में भी एक पिता और उसका बेटा ग़लती से यहां पहुंच गए थे.

2010 में इटली के एक पर्यटक के साथ भी यही हुआ था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+