चीन की कुछ अजब-गजब इमारतें, जो अब बन जाएंगी इतिहास
बीजिंग। चीन की सरकार ने अब यहां पर अजीबो-गरीब डिजाइन वाली बिल्डिंग्स के निर्माण को बैन कर दिया है। सरकार की ओर से नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं और इन गाइडलाइंस में कहा गया है कि इन इमारतों से देश में प्रदुषण का संकट बढ़ रहा है।
जो नई गाइडलाइंस जारी हुई हैं उनमें देश की कुछ इमारतों के आकार में बहुत बड़ा होने और साथ ही साथ दूसरे देशों की नकल करके इनके निर्माण करने की कड़ी आलोचना की गई है।
चीन में पिछले कई वर्षों में ऐसी बिल्डिंग्स का निर्माण किया गया है जिन्होंने आर्किटेक्चरिंग की दुनिया में एक नई पहचान चीन को दी थी।
कोई बिल्डिंग प्यानो और वॉयलिन की तरह है तो कोई सर्किल के जैसी कोई बिल्डिंग किसी ट्राउजर जैसी दिखती है तो कोई बिल्डिंग किसी रॉकेट जैसी।
जो नई गाइडलांइस जारी हुई हैं उनके तहत बिल्डिंग्स कम खर्चीली, देखने में सुकून देने वाली और पर्यावरण को भी फायदा पहुंचाने वाली होनी चाहिए। एक नजर डालिए चीन की कुछ ऐसी ही अजब-गजब बिल्डिंग्स पर।

सीसीटीवी हेडक्वार्टर
चाइना सेंट्रल टेलीविजन यानी सीसीटीवी का हेडक्वार्टर जिसे काउंसिल ऑन टाल बिल्डिंग्स एंड अर्बन हैबिटेट की ओर से वर्ष 2013 में दुनिया की सबसे अच्छी बिल्डिंग्स में शामिल किया गया था। इसे बिग पैंट्स भी कहा जाता है क्योंकि यह किसी ट्राउजर जैसी दिखती है।

पीपुल्स डेली हेडक्वार्टर
चीन के सरकारी अखबार पीपुल्स डेली की यह 150 मीटर ऊंची बिल्डिंग काफी विवादों रही थी। यह बिल्डिंग सीसीटीवी हेडक्वार्टर के पास ही स्थित है और इसके आकार की वजह से इसे कभी मजाक तो कभी आलोचना का शिकार होना पड़ा।

रबर के ब्लॉक वाली शेरेटन बिल्डिंग
चीन के हूझोउ प्रोविंस में में ताइहू झील के किनारे स्थित शेरेटन हॉट स्प्रिंग रेजॉट जो कि इसे रबर के ब्लॉक से बना है।

गेटवे ऑफ ओरियंट
यह बिल्डिंग चीन के जियांगसू प्रोविंस में स्थित है और इसे गेट ऑफ ओरियंट के नाम से जानते हैं। इस बिल्डिंग का निर्माण वर्ष 2014 में पूरा हो गया था।

बीजिंग का ईस्ट केंपिंस्की होटल
यह होटल भी काफी चर्चा में था। बीजिंग की यांकी नदी के किनारे स्थित सनराइज ईस्ट केंपिंस्की होटल एक फाइव स्टार होटल है।

बीजिंग का नेशनल स्टेडियम
इसे बर्ड नेस्ट के नाम से भी जानते हैं और इसका निर्माण सितंबर 2007 में वर्ष 2008 में ओलंपिक के लिए किया गया था।

ग्लैक्सी सोहो
बीजिंग स्थित बिल्डिंग का निर्माण वर्ष 2012 में पूरा हुआ था। इसके निर्माण के साथ ही इसके साथ पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का विवाद जुड़ गया था।

सर्किल बिल्डिंग
यह गुआंगझाउ सर्किल बिल्डिंग है और इसे इटली के आर्किटेक्ट जोसेफ डी पास्कुएल ने डिजाइन किया था। इस बिल्डिंग को वर्ष 2013 में खोला गया। यह गोल बिल्डिंग दुनिया की सबसे लंबी बिल्डिंग है जिसकी लंबाई 138 मीटर है। यह बिल्डिंग पर्ल नदी के किनारे है।

केतली वाली बिल्डिंग
यह केतली के आकार की बिल्डिंग वुक्सी, जियांगसू प्रोविंस में है। इस बिल्डिंग को शुरू में एक सेल्स ऑफिस के लिए इसे बनाया गया था और अब इसमें एक प्रदर्शनी हॉल भी है। यह बिल्डिंग मार्च 2014 में लोगों के लिए खोली गई थी और इसके साथ भी विवाद जुड़ गया था।












Click it and Unblock the Notifications