छात्रा को अश्लील मैसेज भेजती थी पाकिस्तानी महिला टीचर, शादी के लिए किया प्रपोज
लंदन में एक पाकिस्तानी मूल की महिला टीचर पर अपनी छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि महिला टीचर एक 16 वर्षीय छात्रा को अश्लील मैसेज भेजा करती थी।

नई दिल्ली। लंदन में एक पाकिस्तानी मूल की महिला टीचर पर अपनी छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि महिला टीचर एक 16 वर्षीय छात्रा को अश्लील मैसेज भेजा करती थी। इतना ही नहीं इस टीचर पर छात्रा के साथ जबरन गले लगाने और किस करने का भी आरोप है। पीड़ित छात्रा का यह भी कहना है कि महिला टीचर ने उसे शादी के लिए प्रपोज भी किया था।
मिली जानकारी के मुताबिक 33 वर्षीय अवीशा अहसान सालों पहले लाहौर से लंदन आकर बस गईं थीं। अवीशा अहसान लंदन में पेशे से टीचर हैं। पीड़िता की शिकायत पर लंदन पुलिस ने अवीशा एहसान के पास से चार इंटरनेट डिवाइस जब्त किए हैं। इन डिवाइस में अवीशा और पीड़िता छात्रा के बीच हुई सारी बातचीत का ब्यौरा मौजूद है।
जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि महिला टीचर ने छात्रा पर उसे प्रपोज करने और जबरन किस करने की बात को छुपाने का प्रयास किया था। छात्रा को कहना है कि टीचर ने उसे एक चिठ्ठी लिखकर 'विल यू मैरी मी' कहा था। फिलहाल अब इस मामले में लंदन के एक कोर्ट में सुनावई चल रही है। वहीं आरोपी महिला टीचर का कहना है कि छात्रा ने उसके दोस्ती के प्रस्ताव को गलत समझ लिया।












Click it and Unblock the Notifications