दिली, तिमोर-लेस्ते में खुलेगा दूतावास, पीएम मोदी ने की घोषणा
ASEAN-INDIA Summit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह आसियान-भारत सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने यहां समिट को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की एक्ट ईस्ट नीति अहम है। पीएम ने कहा कि भारत और आसियान के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है। जकार्ता में मोदी आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के अलावा पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के लाइव अपडेट्स पढ़िए...

LIVE Feed
21वीं सदी एशिया की सदी: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी एशिया की सदी है; वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर हमारा मंत्र है। 21 वीं सदी एशिया की सदी है। हम सभी की सदी है। हमें हर क्षेत्र में मिलकर काम करने की जरूरत है। मुझे विश्वास है कि आज हमारी बातचीत से भारत और आसियान क्षेत्र के भावी भविष्य को और सुदृढ़ बनाने के लिए नए संकल्प लिए जाएंगे।
आसियान भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्रीय स्तंभ
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह इंडोनेशिया के जकार्ता में आसियान-इंडिया समिट में शामिल हुए। इस दौरान PM ने अपने साढ़े चार मिनट के संबोधन में कहा कि आसियान भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्रीय स्तंभ है। भारत के इंडो पैसेफिक इनिशिएटिव में भी आसियान का प्रमुख स्थान है।












Click it and Unblock the Notifications