Video: अंधेरी रात में कैंपेनर्स के तंबू में घुसा शेर, उसके बाद जो हुआ वह दिल दहलाने वाला था

दक्षिण अफ्रीका के बोट्सवाना के जंगलों में कैंपिंग के दौरान सिनेमैटोग्राफर हॉफमेयर के साथ जो घटना घटी उसका वीडियो देखकर आपका दिल दहल उठेगा।

केपटाउन, 3 जुलाई। कभी आपने जंगलों में कैंपिंग की है, कैंपिंग मतलब वहां टेंट लगाकर कुछ दिन या कुछ पल गुजारना। जंगलों में कैंपिंग करने का एक अलग ही आनंद होता है, लेकिन इसके खतरे भी बहुत है, जरा सी असावधानी आपको आदमखोर जानवरों का शिकार बना सकती है। दक्षिण अफ्रीका के बोट्सवाना के जंगलों में कैंपिंग के दौरान सिनेमैटोग्राफर हॉफमेयर के साथ जो घटना घटी उसका वीडियो देखकर आपका दिल दहल उठेगा।

हॉफमेयर के तंबूं में घुसा आदमखोर शेर

हॉफमेयर के तंबूं में घुसा आदमखोर शेर

हॉफमेयर और उनके बहनोई एंडी उस समय पसीने से तर बतर हो गए जब एक शेर उनके टेंट में घुस गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शेर उनके द्वारा लगाए गए टैंट के आसपास मंडराता है और फिर देखते ही देखते उनके टैंट में घुस जाता है। यह घटना बोट्सवाना के कलगाडी ट्रांसफ्रंटियर पार्क में घटी।

चतुराई से नहीं भगवान ने बचाई जान

चतुराई से नहीं भगवान ने बचाई जान

जिस वक्त ये घटना घटी वह सुबह होने से थोड़े पहले का समय था। इक्तेफाकन दोनों अपने टेंट से पहले ही बाहर निकल चुके थे और पास ही खड़ी अपनी गाड़ी में बैठे थे। जैसे ही शेर उनके टेंट में घुसा, उन्होंने गाड़ी का हॉर्न बजाया। हॉर्न बजते ही वह शेर मुंह में तकिया दबाए बाहर निकला। सोचिए अगर दोनों अपने तंबू से बाहर न होते तो तकिए के स्थान पर शेर के मुंह में कुछ और भी हो सकता था।

शिकार करने का मन बना चुका था शेर

शिकार करने का मन बना चुका था शेर

हॉर्न बजाने के बाद शेर चला तो गया लेकिन थोड़ी देर बाद फिर वापस लौटा और फिर तंबू में घुस गया। सिनेमैटोग्राफर हॉफमेयर और उनके बहनोई एंडी को डर था कि कहीं शेर उनके सामान को नुकसान न पहुंचा दे। शेर के डर की वजह से दोनों अपनी गाड़ी से बाहर नहीं आ सके। शेर को भगाने के लिए उन्होंने अपनी गाड़ी को तंबू के और नजदीक ले जाने का मन बनाया। इस बार शेर फिर से भाग गया, लेकिन कुछ सेकेंड के बाद वह फिर वापस लौटा। शेर पूरी तरह से शिकार करने का मन बना चुका था, लेकिन दोनों व्यक्तियों ने समझदारी से काम लिया और शेर के मुंह पर लगातार गाड़ी की लाइट मारते रहे और हॉर्न बजाते रहे। आखिरकार उन्हें इस बार शेर को वहां से भगाने में कामयाबी मिली, लेकिन शेर तो ठहरा शेर, जाते जाते वह हॉफमेयर की तंबू के बाहर रखी कुर्सी को साथ ले गया। सुबह दिन निकलने के बाद जब दोनों ने अपने सामान की तलाश शुरू की दो दूर जाकर उन्हें उनका तकिया मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+