पोलीग्राफ टेस्‍ट में पोर्न एक्‍ट्रेस स्‍टॉर्मी डेनियल्‍स ने किया खुलासा- ट्रंप के साथ बनाए थे असुरक्षित यौन संबंध

नई दिल्‍ली। पोर्न स्‍टार स्‍टॉर्मी डेनियल्‍स और अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के बीच शारीरिक संबंध बनाने के आरोप सच साबित हुए हैं। स्‍टॉर्मी का हाल ही में लाई डिटेक्‍टर टेस्‍ट (पोलीग्राफ टेस्‍ट) हुआ जिसमें कई चौंकाने वानी बात सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लाई डिटेक्टर टेस्ट में जब पोर्न स्टार से पूछा गया कि क्या उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के साथ सेक्स किया है तो उनके हां कहते ही पोलीग्राफ ने उन्हें सच साबित कर दिया। आप जानकर सन्‍न रह जाएंगे पोलीग्राफ टेस्‍ट में स्‍टॉर्मी ने इस बात को कबूल किया उसने ट्रंप के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाए थे। उसने बताया कि यह वाक्‍या जुलाई 2006 का था। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

ये तीन मुख्‍य सवाल पूछे गए थे स्‍टॉर्मी डेनियल

ये तीन मुख्‍य सवाल पूछे गए थे स्‍टॉर्मी डेनियल

पोर्न स्टार के वकील ने सीएनन को बताया कि डॉक्टर्स की टीम ने स्टॉर्मी से तीन प्रमुख सवाल पूछे। पहला, कि क्या जुलाई 2006 में आपने डोनाल्ड ट्रंप के साथ सेक्स किया था? दूसरा, कि क्या आपने जुलाई 2006 में डोनाल्ड ट्रंप से असुरक्षित संबंध बनाए थे? तीसरा, कि क्या डोनाल्ड ट्रंप ने आपको अप्रेंटिस में कास्ट करने की बात कही थी?। इन तीनों सवालों के जवाब में पोर्न स्टार ने हां कहा, जो कि सच पाए गए। टेस्ट में उनके झूठ बोलने की संभावना 1 प्रतिशत बताई गई।

अब बढ़ सकती हैं ट्रंप की मुश्‍किलें

अब बढ़ सकती हैं ट्रंप की मुश्‍किलें

माना जा रहा है कि इस पोलीग्राफ टेस्ट से अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ट रिजल्ट के आने के बाद ट्रंप के समर्थक हैरान हैं, वहीं उनके विरोधियों का कहना है कि पोर्न स्टार ट्रंप के बच्चे की मां भी बन सकती थी।

क्‍या है पूरा मामला

क्‍या है पूरा मामला

आपको बता दें कि इसके पीछे की वजह है एक बड़ा खुलासा जो खुद इस पोर्न स्टार ने किया था। स्टेफनी क्लिफोर्ड ने खुलासा किया था कि उनके अमेरिकी प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप से संबंध थे। इतना ही नहीं ट्रंप ने मुंह बंद रखने के लिए पोर्न स्टार 130,000 डॉलर (करीब 90 लाख रु) दिए थे। उनका ये अफेयर तब शुरू हुआ जब ट्रंप की वाइफ मेलानिया बेटे को जन्म दिया था। पोर्न स्टार ने कहा कि ट्रंप के बेटे के जन्म के चार महीने बाद दोनों के संबंध बने थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+