लीबिया में बड़ा हादसा, नाव डूबने के बाद 63 लोग लापता
त्रिपोली। लीबिया में बड़ा हादसा सामने आया है, यहां 63 लोग जोकि नाव पर सवार थे लापता हो गए हैं। लीबिया की नौसेना ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भूमध्य सागर में नाव डूबने की वजह से नाव पर सवार 63 यात्री लापता है, जिनकी तलाश की जा रही है। लिबिया की नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि घटना के चश्मदीदों का कहना है कि ये लोग नाव पर सवार थे, लेकिन इसके डूब जाने के बाद ये लापता हैं। जनरल अयूब कासिम ने बताया कि 41 प्रवासी लोग जिन्होंने लाइफ जैकेट पहन रखी थी उन्हें बचा लिया गया है। हादसे में बचे एक नाव सवार का कहना है कि नाव में कुल 104 लोग सवार थे, जोकि गैराबोली के पास डूब गई, जोकि पूर्वी त्रिपोली से तकरीबन 50 किलोमीटर दूर है।













Click it and Unblock the Notifications