लीबियाः इजरायल संग दोस्ती बढ़ाना जनता को नहीं आया रास, मचा भारी बवाल, देश छोड़कर तुर्की भागी विदेश मंत्री

लीबिया में विदेश मंत्री ने नजला अल-मंगौश देश छोड़ दिया है। अपनी सुरक्षा के लिए वह भागकर तुर्की चली गई हैं। इससे पहले नजला अल- मेंगूश को विदेश मंत्री के पद से बर्खास्त कर दिया गया था।

दरअसल नजला ने शनिवार को माना था कि उन्होंने रोम में इजराइली विदेश मंत्री एली कोहेन से एक गुप्त मुलाकात की थी। आपको बता दें कि लीबिया फिलस्तीन का समर्थन करता है और वह इजरायल को मान्यता तक नहीं देता।

Libyan Foreign Minister Flees Country

ऐसे में विदेश मंत्री की स्वीकारोक्ति के बाद से देश में बवाल मच गया। इस दौरान देश भर में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन और हिंसा देखी गई। लीबिया के कई शहरों में विदेश मंत्री के खिलाफ नारे लगाए गए और पोस्टर जलाए गए। इस दौरान लोगों ने फिलिस्तीन के झंडे भी लहराए।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार ने इजरायल संग गुप्त बातचीत कर देश को धोखा दिया है। जनता के भारी नाराजगी को देखते हुए सोमवार को प्रधानमंत्री अब्दुलहामिद ने विदेश मंत्री नजला को पद से हटा दिया और उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए।

यह राजनीतिक विवाद रविवार को तब शुरू हुआ जब इजरायल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के शीर्ष राजनयिक पिछले सप्ताह इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी की मेजबानी में हुई बैठक में मिले थे।

इजराइल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा, "मैंने विदेश मंत्री से दोनों देशों के संबंधों की महान संभावनाओं के बारे में बात की।" उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच इस तरह की पहली राजनयिक पहल थी। ली कोहेन ने कहा है कि ये बातचीत दोनों देशों के बीच रिश्ते स्थापित करने की ओर ऐतिहासिक कदम था।

हालांकि लीबिया में हुए बवाल के बाद अब इजरालय में ही विदेश मंत्री की आलोचना होने लगी है। इजरायल के चैनल 12 ने टिप्पणी की कि कोहेन की घोषणा से देश की विश्वसनीयता को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा है।

विपक्षी राजनेता यायर लैपिड ने कहा कि कोहेन ने सीक्रेट बातचीत को लेकर करके एक गलत उदाहरण पेश किया है। इससे दुनिया भर में इजरायल को लेकर गलत संदेश जाएगा और बाकी देशों संग रिश्ते सुधारने में और दिक्कतें आएंगी।

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से इजरायल अपनी छवि सुधारने की दिशा में काम कर रहा है। इसी क्रम में वह अरब लीग के देशों संग मित्रता करने की कोशिश कर रहा है। हाल ही में इजरायल और सऊदी अरब के बीच बातचीत को लेकर भी खबरें आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+