लीबियाः समुद्र में जहाज डूबने से तीन बच्चों की मौत, 100 से ज्यादा लापता
नई दिल्लीः लीबिया में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। समुद्र में एक जहाज के डूबने से तीन बच्चों के मौत हो गई। वहीं, 100 से ज्यादा लापता हो गए। मृतक तीन बच्चों को लीबिया के समुद्र तट पर तैरते हुए पाया गया। समुद्र तट पर मृतक बच्चों के तैरते फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे के लीबिया में गम का माहौल है।
नाव में करीब 120 लोग सवार थे
बता दें, एक नाव में करीब 120 लोग सवार थे। लीबिया के पूर्व गारबौली से निकलने के कुछ देर बाद की जहाज में विस्फोट हो गया। जहाज की मोटर में आग लग गई, जिसके बाद जहाज पानी में डूब गया।
पहले भी हो चुके हैं इस तरह के कई हादसे
बताया जाता है कि लीबिया में लोग समुद्री रास्ते से ज्यादा जाते हैं। दूसरे देशों में जाने के लिए भी समुद्री रास्तों का इस्तेमाल किया जाता है। यहां से बड़ी संख्या में लोग छोटे जहाजों में सवार होकर यूरोप के दूसरे में देशों में जाते हैं। ज्यादातर जहजों को तस्करों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है, जिसके कारण कई जहाजों की हालत पहले से ही खराब हो चुकी होती है। इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
16 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
कई बाद जहाज समुद्र में टूट जाती हैं तो वहीं कई बाद छेद होने की वजह से जहाज में पानी भर जाता है। इस जहाज में कई मोरक्कन परिवार शामिल थे, जो अभी लापता बताए जा रहे हैं। बचावकार्य में जुटे लोगों ने काफी मेहनत के बाद 16 लोगों को सुरक्षित निकाला। बाकी लोगों का अभी पता नहीं चल पाया है।
मध्यप्रदेश: कुएं से पानी भरने पर पंचायत ने दलित परिवार का बंद किया हुक्का-पानी