लेबनान के हिजबुल्लाह पेजर विस्फोट का केरल कनेक्शन, जानें कौन हैं बिजनेसमैन 'रेनसन जोस' ?
Lebanon pager blast: लेबनान में हाल ही में पेजर फटने से करीब 20 लोग मारे गए और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस विस्फोट में मारे गए लोगों में अधिकांश हिजबुल्लाह के लड़ाकें बताए जा रहे हैं। हिजबुल्लाह ने हमलों के पीछे इजरायल का हाथ होने का आरोप लगाया है। इस सबके बीच अब इस केस में केरल से खास कनेक्शन निकल कर सामने आया है।
दरअसल, नॉर्वे निवासी रिनसन जोस और उनकी कंपनी का नाम जांच के दायरे में आया है, जो मूल रूप से केरल के वायनाड के मनंतावडी के निवासी हैं और नॉर्टा ग्लोबल कंपनी चलाते हैं। आइए जानते हैं क्या पूरा मामला और कौन है भारतीय मूल के बिनजेसमैन रिनसन जोस?

बता दें इस घटना के बाद वैश्विक स्तर पर ये चर्चा छिड़ चुकी है कि आखिर हिजबुल्लाह के लड़ाकों को पेजर कैसे पहुंचे? हिजबुल्लाह ने हमलों के पीछे इजरायल का हाथ होने का आरोप लगाते हुए उस पर उंगली उठाई है। इस दावे के बाद जांच चल रही है कि आखिर कैसे इजराइल की जासूसी एजेंसियां पेज के जरिए धमाके करती हैं।
लेबनान में तबाही मचाने वाले पेजर की जांच ने दुनिया भर में विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थाओं और संदिग्ध सौदों से जुड़ी एक जटिल मकड़जाल का खुलासा किया है।
कैसे आया इस केस में बिजनेसमैन जोस का नाम
दरअसल, पेजर को गोल्ड अपोलो नामक एक ताइवानी फर्म ने ब्रांड किया था, जिसके संस्थापक ह्सू चिंग-कुआंग ने किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया। उन्होंने कहा बुडापेस्ट स्थित एक फर्म, बीएसी कंसल्टिंग, जिसका इजरायली संचालन हैं इसमें भूमिका निभाई। रिपोर्टों के अनुसार, इस कंपनी ने नॉर्टा ग्लोबल और विस्तार से रिनसन जोस के साथ अनुबंध संबंधी बातचीत की थी, जिससे इस अंतरराष्ट्रीय पहेली में उसका सीधा संबंध जुड़ गया।
कौन हैं Rinson Jose ?
बता दें रिनसन जोस जिनके पास नार्वे की नागरिकता है उन्होंने नोर्टा ग्लोबल लिमिटेड की स्थापना की, जो एक बल्गेरियाई यूनिट है। जो अब कथित तौर पर विवादास्पद पेजर सौदे से जुड़ी हुई है, जैसा कि हंगरी के एक समाचार आउटलेट टेलेक्स में खुलासा किया गया है।
Rinson Jose के पिता हैं दर्जी
रिनसन जोस की केरल में गहरी जड़ें हैं और उन्होंने इंटरनेशनल स्तर पर खासी पहचान बनाई हैं। वायनाड के ओंडायांगडी गांव से आने वाले जोस के पिता मुथेदाथ जोस एक दर्जी हैं और उनकी पत्नी ग्रेसी हैं। उनके भाई यू.के. में काम करते हैं और उनकी बहन आयरलैंड में नर्स के तौर पर काम करती हैं। जोस का परिवार पूरे यूरोप में फैला हुआ है।
रिनसन जोस को मिली क्लीन चिट
गंभीर आरोपों के बावजूद, बल्गेरियाई सुरक्षा एजेंसी SANS को जोस या उनकी कंपनी नॉर्टा ग्लोबल को विस्फोटों से जोड़ने वाला कोई भी सबूत नहीं मिला है, इस प्रकार उन्हें इस मामले में जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया कि कंपनी या उसके मालिक ने, आरोपित माल की बिक्री या खरीद से संबंधित किसी भी लेन-देन में भाग नहीं लिया। उन्होंने आगे जोर दिया कि जोस या नॉर्टा ग्लोबल द्वारा संचालित कोई भी गतिविधि आतंकवाद के वित्तपोषण से संबंधित कानूनों के दायरे में नहीं आती है।
वहीं इन गंभीर आरोपों के बावजूद, जोस ने चुप रहे जब रॉयटर्स ने इस संबंध में उनका पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क किया तो उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications