न्यूक्लियर ब्लास्ट जैसा था लेबनान में हुआ धमाका, 78 की मौत, 4000 घायल

नई दिल्ली: लेबनान की राजधानी बेरुत मंगलवार को एक बड़े धमाके से दहल गई। इस घटना में 78 लोगों की मौत और 4000 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के इलाके हिल गए। इसका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें ऐसा लग रहा है कि ये न्यूक्लियर ब्लास्ट था, हालांकि स्थानीय प्रशासन ने इस बात से इनकार किया है। विस्फोट वाले इलाके में तो नुकसान हुआ ही है, साथ ही आसपास के इलाकों में भी धमाके की आवाज से खिड़कियां टूट गईं। वहीं घटना स्थल से उठा धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा सकता था।

Recommended Video

    Lebanon explosion: Beirut में जोरदार धमाका, 78 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    Lebanon

    स्थानीय मीडिया के मुताबिक ये धमाका बेरुत पोर्ट के पास हुआ है, लेकिन धमाके की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। मीडिया में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें घायल लोग अस्पताल में इलाज करवाते नजर आ रहे हैं। धमाके बाद बेरुत में स्थित भारतीय दूतावास ने भी हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। दूतावास ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बेरुत में दो बड़े धमाकों की खबर है। सभी को सलाह दी जाती है कि वो शांत रहें। अगर किसी भारतीय को जरूरत हो, तो वो दूतावास के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं।

    आपको बता दें कि लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री रफीक हरीरी की 2005 में हत्या हो गई थी। इस मामले में अदालत के फैसले से ठीक पहले ये धमाका हुआ है। इस मामले में ईरान समर्थित हिज़बुल्लाह समूह के चार सदस्य आरोपी हैं। जिन्हें शुक्रवार को सजा सुनाई जानी है। वहीं दूसरी ओर लेबनान सिक्योरिटी चीफ का कहना है कि ये धमाका पोर्ट पर रखी किसी चीज में हुआ है। ये घटना बम ब्लास्ट से जुड़ी नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+