रिफ्यूजी बच्चे को दफनाने के लिए महिला ने खोदी अपने बेटे की कब्र, तस्वीरें भावुक कर देंगी

रिफ्यूजी को दफनाने के लिए महिला ने खोदी बेटे की कब्र, फोटो रुला देने वाली

नई दिल्ली। लेबनान की एक महिला का अपने बेटे की कब्र खोदते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक साल पहले मरे अपने बेटे की कब्र को महिला ने इसलिए खोदा ताकि एक दिन पहले हादसे में जलकर मरे एक सीरियाई शरणार्थी बच्चे को दफनाया जा सके।

रिफ्यूजी को दफनाने के लिए महिला ने खोदी बेटे की कब्र, फोटो रुला देने वाली

गांव वालों ने नहीं दी कब्रिस्तान में जगह

गांव वालों ने नहीं दी कब्रिस्तान में जगह

लेबनान में बड़ी तादाद में सीरियाई शरणार्थी रहते हैं। बीते मंगलवार को बेक्का घाटी के एक शरणार्थी कैंप में आग लगने से सीरियाई बच्चे की मौत हो गई थी। बच्चे को दफनाने के लिए आसपास के गांव के लोगों ने अपने कब्रिस्तान में जगह देने से इंकार कर दिया। इस पर इस महिला ने एक साल पहले ही मर चुके अपने बेटे की कब्र को खोदा और फिर इस सीरियाई बच्चे को दफनाया।

 फेसबुक पर पोस्ट की गई तस्वीर

फेसबुक पर पोस्ट की गई तस्वीर

इस तस्वीर को सबसे पहले सोमवार को रिफ्यूजीज विदआउट बॉर्डर नाम के फेसबुक पेज पर शेयर किया गया। पोस्ट में बताया गया कि इस महिला अपने एक साल पहले दफनाए गए बच्चे को एक रिफ्यूजी को दफनाने के लिए खोद कर इंसानियत की मिसाल पेश की।

लेबनान में 15 लाख से ज्यादा शरणार्थी

लेबनान में 15 लाख से ज्यादा शरणार्थी

लेबनान में 15 लाख से ज्यादा सीरियाई शरणार्थी रह रहे हैं। जो वहां कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। बीते हफ्ते मंगलवार को लेबनान के शरणार्थी कैंप में आग लगने से कई लोग घायल हुए थे, इसी में इस बच्चे की भी मौत हुई थी, जिसके लिए महिला ने अपने बेटे की कब्र खोदी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+