अब अमेरिका में रोबोट वकील कहेगा, ‘माय लॉर्ड’
वाशिंगटन। अमेरिका की एक लॉ फर्म ने दुनिया का पहला रोबोट लॉयर हायर किया है। इस कंपनी का नाम बेकर होसटेटलर है और जो रोबोट कंपनी ने हायर किया है वह लीगल रिसर्च से जुड़ी कई टीमों की लीगल कामों में मदद करेगा।

दिवालिएपन जैसे केसेज में करेगा मदद
इस रोबोट का नाम रॉस है और इस रोबोट को लीडिंग फर्म आइबीएम ने तैयार किया है। कंपनी रॉस की सर्विसेज दिवालियापन और कर्ज अधिकारों से जुड़े मामलों में लेगी।
पढ़ें- कमरे में लगे सॉकेट से होगा चार्ज और गार्डन से टेक ऑफ करेगा यह विमान
बेकरहॉस्टेटलर कंपनी ने रॉस को अपने ऑफिस में लीगल रिसर्च का काम सौंपा है। रॉय यहां काम करने वाले वकीलों के लिए रिसर्च का काम करेगा।
कैसे काम करेगा रॉस
रॉस में सोचने-समझने की क्षमता यानी कॉग्निटिव कम्प्यूटिंग मौजूद है। इससे कंपनी में काम करने वाले वकील उससे सवाल कर सकते हैं और रॉस कानूनी रूप से तथ्यात्मक उत्तर देगा।
रॉस चौबीस घंटे कोर्ट के आदेशों पर भी ध्यान रखेगा, जिससे केस पर आए किसी नए आदेश के बारे में वकीलों को तुरंत बताया जा सके।
वकीलों से लेता रहेगा जानकारियां
सिर्फ इतना ही नहीं रॉस सही तरीके से काम करने के लिए वह निरंतर वकीलों से कानूनी जानकारियां भी लेता रहेगा।
रॉस रोबोट का निर्माण करने वाली रॉस इंटेलीजेंस कंपनी ने साल 2014 में यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो में इस पर रिसर्च शुरु की थी। इसके निर्माण के बाद इसे कानूनी चीजें सीखाईं गईं।












Click it and Unblock the Notifications