64 साल का ये अधेड़ सनकी, जिसने लास वेगास में मचाया हाहाकार और कर दी 50 की हत्या
लास वेगास। अमेरिका के लास वेगास में हुए हमले के दौरान जिस संदिग्ध हमलावर को मार गिराया है, इसका नाम स्टीफन पैड्डॉक है। सोमवार को 64 साल के इस अधेड़ शख्स ने लास वेगास के कसीनो में चल रहे कॉन्सर्ट हॉल में गोलीबारी कर 50 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया और 200 को जख्मी कर दिया। इस व्हाइट अमेरिकी ने ऑरलैंडो में 2016 में हुए फायरिंग से ज्यादा लोगों को मौत की नींद सुला दिया।

लास वेगास के कसीनो में मंडाले बे रिजॉर्ट के 32वें फ्लोर पर म्यूजिक फेस्टिवल चल रहा था, जिसमें करीब 4,000 लोग जमा थे। हालांकि, शूटिंग के दौरान स्वाट (SWAT) टीम ने पैड्डॉक को मार गिराया गया। पुलिस पैड्डॉक के घर पंहुच कर छानबीन में जुट गई है, लेकिन पुलिस ने फिलहाल इसके पीछे किसी मिलिटेंट ग्रुप के हाथ होने की खबर होने से इनकार किया है।
अभी तक के रिकॉर्ड से पता चला है कि पैडडॉक मस्किट में दो बेडरूम वाले घर में रहता था। वही, लोकल मीडिया की मानें तो पैड्डॉक ने रेनो, नेवादा, कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा में भी रह चुका है। एफबीआई के अनुसार, इन्वेस्टिगेशन में यह पता लगाने के लिए बहुत वक्त लगेगा कि आखिर पैड्डॉक ने इस तरह की हरकत क्यों की।
यह अमेरिका के इतिहास के सबसे दुखद घटना है। इस घटना के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने भी ट्वीट कर मरने वाले लोगों को सांत्वना दी है। इस घटना ने पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications