'अल्लाहु अकबर, मेरे पास बम है, मैं प्लेन उड़ा दूंगी', महिला के चिल्लाने के बाद फ्लाइट में मची अफरातफरी

भगदड़ के दौरान महिला ने कहा कि, उसके पास विस्फोटक है और वो प्लेन को उड़ाने जा रही है। हालांकि, इस दौरान उसने अपने बच्चों से भी ये पूछा, कि क्या वो मरने के लिए तैयार हैं?

साइप्रस, अगस्त 14: प्लेन हवा में उड़ान भर रहा था और तमाम यात्री आराम से यात्रा कर रहे थे, तभी एक महिला ने अपना टॉप हटा दिया और जोर-जोर से अल्लाहु अकबर चिल्लाने लगी, और बोलने लगी, कि उसके पास बम है और वो इस फ्लाइट को उड़ाने जा रही है। महिला के चिल्लाते ही फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई और लोग काफी डर गये। महिला लगातार अल्लाहु अकबर के नारे लगा रही थी, जिसकी वजह से फ्लाइट में मौजूद लोग बहुत बुरी तरह से डर गये, हालांकि, इसी बीच एक शख्स ने महिला को पकड़ लिया।

साइप्रस से उड़ी थी फ्लाइट

साइप्रस से उड़ी थी फ्लाइट

साइप्रस मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, ये फ्लाइट साइप्रस के लारनाका से मैनचेस्टर के लिए उड़ान भरी थी और महिला के चिल्लाने के बाद मची अफरातफरी के बीच फ्लाइट में सवार लोगों को लगने लगा, कि अब मौत उनके सामने खड़ी है। ब्रिटिश मीडिया के अनुसार, इस हफ्ते लारनाका से मैनचेस्टर जाने वाली जेट-2 फ्लाइट में एक महिला को रोकने के लिए एक ब्रिटिश पर्यटक की सराहना की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने विमान के अंदर अपना टॉप उतार दिया था और अर्धनग्न अवस्था में फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए बार बार कॉकपीट खोलने की कोशिश कर रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला की कोशिश कॉकपीट खुलवाकर पायलट के पास जाने की थी और वो बार बार आत्मघाती हमला करने की धमकी दे रही थी। इस दौरान वो अल्लाहु अकबर के नारे लगा रही थी।

एक यात्री ने महिला को किया काबू

एक यात्री ने महिला को किया काबू

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, तीन बच्चों के पिता फिलिप ओ ब्रायन ने इस घटना को लेकर कहा कि, वो अपने परिवार के साथ मैनचेस्टर जा रहे थे और इसी दौरान फ्लाइट के अंदर ये वाकया हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिलिप ओ ब्रायन ने ही महिला को पकड़ा और फिर महिला पर काबू पाया गया। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है, कि महिला के अल्लाहु अकबर के नारे ने साथी पैसेंजर्स की हालत खराब कर दी थी और क्रू मेंबर्स भी अपनी आंखों के सामने मौत को महसूस कर रहा था और क्रू मेंबर्स महिला को काबू में करने में नाकाम रहे। वहीं, फिलिप ओ ब्रायन ने डेली मेल को बताया कि, वो पहले एक सुरक्षा एजेंसी में काम कर चुका है, लिहाजा उसे इस तरह के लोगों को काबू में करने की ट्रेनिंग मिली हुई है।

बच्चों से पूछा, मरने के लिए हो तैयार

बच्चों से पूछा, मरने के लिए हो तैयार

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है, कि भगदड़ के दौरान महिला ने कहा कि, उसके पास विस्फोटक है और वो प्लेन को उड़ाने जा रही है। हालांकि, इस दौरान उसने अपने बच्चों से भी ये पूछा, कि क्या वो मरने के लिए तैयार हैं? डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, "फ्लाइट के अंदर महिला ने बुरी तरह से डरे यात्रियों और कर्मचारियों को यह भी बताया कि, उसके माता-पिता आतंकवादी समूह आईएसआईएस के सदस्य थे।" कुछ यात्रियों ने इस फुटेज को सोशल मीडिया पर साझा किया है और कहा है, कि ये फ्लाइट वो जिंदगी भर नहीं भूलेंगे। वहीं, सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किए गये हैं, उसमें फ्लाइट के अंदर कुछ पुलिसवाले दिख रहे हैं, जो महिला को पकड़कर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, जेट-2 फ्लाइट की तरफ से कहा गया है, कि महिला के सनसनीखेज दावे के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी और उसके बाद महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पेरिस में करवाई गई इमरजेंसी लैंडिंग

पेरिस में करवाई गई इमरजेंसी लैंडिंग

रिपोर्ट में कहा गया है, कि अफरातफरी मचने के बाद चालक दल ने विमान का रूट डाइवर्ट कर दिया और फिर विमान की फ्रांस की राजधानी पेरिस में आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई। वहीं, मेल टूडे के मुताबिक, फिलिप ओ ब्रायन ने बताया कि, फ्लाइट के अंदर हर किसी की सांसे फूल रही थीं और महिला को काबू करने के बाद जब उन्होंने क्रू मेंबर्स से पूछा, कि उन्होंने महिला को पकड़ने की कोशिश क्यों नहीं की, तो क्रू मेंबर्स ने कहा कि, वो ऐसा करने में असमर्थ थे। वहीं, पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि, अगर उसे पकड़ा नहीं जाता, तो वो फ्लाइट को उड़ाने वाली थी और फ्लाइट के अंदर हर एक मारे जाते। डेली मिरर के अनुसार, ओ'ब्रायन ने उस महिला को पकड़ लिया, जिसके बारे में माना जाता है कि वह करीब 30 साल की थी और फिर क्रू मेंबर्स ने महिला को एक कुर्सी पर बिठाकर बांध दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+