Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड लखवी की रिहाई दुनियाभर के लिए खतरा: फ्रांस

नयी दिल्ली। पाकिस्तान की अदालत ने मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमांइड जकीउर रहमान लखवी की रिहाई के आदेश क्या दिए भारत समेत दुनियाभर के देशों में इसका विरोध किया जाने लगा। कोर्ट के आदेश के बाद लखवी आजाद हो गया तो भारत में हाई अलर्ट जारी कर दी गई। आंतक का आका लखवी न केवल भारत के लिए बल्कि दुनियाभर के लिए खतर बन चुका है।

zaki ur rehman lakhvi

लखवी की रिहाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए फ्रांस ने कहा कि यह घटनाक्रम भारत या विश्व के लिए अच्छा नहीं है। इस मसले पर फ्रांस ने भारत का साथ देने की बात कही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन के मुताबिक फ्रांसिसी प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने पाकिस्तान में लखवी की रिहाई को दुर्भायपूर्ण बताया और कहा कि यह भारत या विश्व दोनों के लिए अच्छा नहीं है।

गौरतलब है कि लश्कर ए तैयबा के आपरेशन कमांडर लखवी को लगभग 6 साल की गिरफ्तारी के बाद आज पाकिस्तान की जेल से छोड़ दिया गया। लाहौर हाई कोर्ट ने लखवी की हिरासत निलंबित करने और तत्काल उसकी रिहाई का आदेश देने के बाद लखवी को रावलपिंडी के अदियाला जेल से रिहा कर दिया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+