328 दिन के बाद अंतरिक्ष से वापस लौटी एस्ट्रोनॉट का अपने पालतू कुत्ते से मिलने का वीडियो वायरल, आप भी हो जाएंगे भावुक

टेक्सस। इंसानों के बीच का प्यार अक्सर अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता है। समय और दूरी के साथ इस एहसास में कमी होना स्वाभाविक है। यूं तो आज वेलेंटाइन डे है और हर कोई अपने चाहने वाले को याद कर रहा है और उसके साथ अच्छा समय बिता रहा है। लेकिन जानवरों का प्रेम निस्वार्थ और अनंत होता है, इसका जबरदस्त उदाहरण अमेरिका में देखने को मिला है, जहां तकरीबन 11 महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद जब महिला एस्ट्रोनॉट क्रिस्टीना वापस अपने घर पर लौटीं तो उनका पालतू कुत्ता उन्हें देखकर इतना खुश हुआ जिसे देखना अपने आप में एक जबरदस्त एहसास है।

astronaut

क्रिस्टीना कोच तकरीबन 11 महीने यानि 328 दिन के बाद अंतरिक्ष से वापस लौटी थीं, यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है जब किसी एक महिला ने इतना समय अंतरिक्ष पर बिताया है। एबीसी न्यूज के अनुसार कोच जब टेक्सस स्थित अपने घर पर लौटीं तो उनका पालतू कुत्ता उन्हें देखकर खुशी से उछल पड़ा। क्रिस्टीना ने खुद इस मिलन का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। जिसमे वह लिखती हैं कि मुझे पता नहीं है कि मुझसे मिलने के लिए इतना शायद ही कोई उत्सुक हो।

क्रिस्टीना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अभी तक इस वीडियो को 2.2 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। जबकि हजारों लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। यहां तक कि खुद नासा ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। क्रिस्टीना अंतरिक्ष से वापस जब कजाकिस्तान लौटीं तो उसके तीन दिन बाद वह वापस टेक्स के गैल्वेस्टन स्थित अपने घर पहुंचीं। सीएनएन पर दिए एक इंटरव्यू में किस्टीना ने कहा कि 328 दिन के बाद अंतरिक्ष से वापस लौटीं हूं, यहां आने के बाद शुरुआत के 6 दिन बेहत खूबसूरत और मस्ती भरे रहे। हम सभी एक बेहतरीन ग्रह पर रहते हैं और यहां वापस आकर काफी अच्छा लग रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+