19 साल की उम्र में खरीदे करोड़ों के चार घर, जानिए क्‍या करती है ये लड़की

नई दिल्ली। कामियाब होना, सफलता हासिल करना और दौलत कमाना इतना आसान नहीं होता। जिस उम्र में लोग कॉलेजों में मस्ती करते है। दोस्तों के साथ घूमने और गप्पे लगाने में वक्त बिता देते हैं, उस उम्र में ये लड़की करोड़ों की कीमत वाले 4 घरों की मालकिन बन गई है।

 Kylie Jenner, 19, Buys Fourth California Mansion at $12M

जी हां 19 साल की काइली जेनर ने अपने लिए चौथा घर खरीदा है। इतनी छोटी उम्र में काइली ने अपनी चौथी हवेली खरीद ली है। कैलिफॉर्निया के हिंडन हिल्स इलाके में काइली ने 8 कमरे और 11 बाथरूम वाली हवेली खरीदी है। इस घर की कीमत 12 मिलियन डॉलर है।

ये बंग्ला साल 2015 में तैयार किया गया था। इसका कुल क्षेत्रफल 13200 वर्ग मीटर है। ये बंग्ला करीह 1.4 एकड़ में फैला है। इस हवेली में स्विमिंग शूट, गेम रूम, स्पा, मसाज रूम, एक विशाल किचन है। पिछले 18 महीनों में काइली ने 4 घर खरीद लिए हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में है।

जून 2015 में उन्होंने अपना पहला घर खरीदा था। उनका पहला घर कैलाबास में है, जिसकी कीमत 2.7 मिलियन डॉलर है। अप्रैल 2016 में उन्होंने हिंडन हिल्स में 6 मिलियन डॉलर में अपनी दूसरा घर खरीदा था। अगस्त 2016 में उन्होंने 4.5 मिलियन डॉलर में अपना तीसरा घर खरीदा था। आपको बता दें कि काइली एक रिएलिटी टीवी स्टार है। वो अमेरिकन टीवी की स्टार एक्ट्रेस है। टीवी रियलिटी स्टार के साथ-साथ वो एक मॉडल है जो अपने फोटोशूट को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। उन्हें E! रिएलिटी टीवी सीरीज के लिए जाना जाता है। सोशल मीडिया पर इनके फॉलोअर्स की तादात लाखों में है। इंस्टाग्राम में इनके फॉलोअर्स की संख्या 94.9 मिलियन फॉलोअर्स है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+