Kuwait fire: कुवैत में मजदूरों की बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 41 लोगों की मौत, ज्यादातर भारतीय

Kuwait fire: कुवैत में एक बिल्डिंग में भीषण आग लगने की वजह से कई भारतीय नागरिकों समेत कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, कितने भारतीय लोगों की मौत हुई है, इसपर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, कुनैत स्थिति भारतीय दूतावास ने कहा है, कि 30 भारतीय घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

कुवैत उप प्रधानमंत्री ने बताया है, कि बुधवार की सुबह दक्षिणी कुवैत के मंगाफ शहर में मजदूरों के लिए बनाई गई एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 41 लोग मारे गए हैं।

प्रधानमंत्री मेजर जनरल ईद रशीद हमद ने बताया है, कि घटना की सूचना स्थानीय समयानुसार सुबह 6:00 बजे (0300 GMT) अधिकारियों को दी गई। एक अन्य वरिष्ठ पुलिस कमांडर ने स्टेट टीवी को बताया, कि "जिस इमारत में आग लगी, उसमें मजदूरों के रहने की व्यवस्था की गई थी और वहां बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद थे।

Kuwait fire

रिपोर्ट के मुताबिक, आग लगने के बाद दर्जनों लोगों को बचा लिया गया है, लेकिन दुर्भाग्य से आग से निकलने वाले धुएं के कारण कई लोगों की मौत हो गई है।"

उन्होंने कहा, "हमने हमेशा बिल्डिंग में ठूंसकर मजदूरों को रखने के खिलाफ चेतावनी दी है, लेकिन इस बिल्डिंग में कितने मजदूर थे, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई।"

कुवैती स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आग के कारण लगभग 43 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और उनमें से चार लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ये चार मौतें पुलिस द्वारा बताई गई 35 मौतों के अलावा हैं या नहीं। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने आग पर काबू पा लिया है और वे इसकी वजह की जांच कर रहे हैं।

वहीं, भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है।

उन्होंने कहा, कि "कुवैत शहर में आग लगने की घटना की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। खबर है कि 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं। हमारे राजदूत शिविर में गए हैं। हम आगे की जानकारी का इंतज़ार कर रहे हैं। दुखद रूप से अपनी जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हमारा दूतावास इस संबंध में सभी संबंधित लोगों को पूरी सहायता प्रदान करेगा।"

वहीं, कुवैत स्थिति भारतीय दूतावास ने आपातकालीन नंबर जारी किया है।

भारतीय दूतावास ने लिखा है, कि "आज भारतीय कामगारों से जुड़ी दुखद आग दुर्घटना के संबंध में दूतावास ने एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। +965-65505246। सभी संबंधित लोगों से अनुरोध है कि वे अपडेट के लिए इस हेल्पलाइन से जुड़ें। दूतावास हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

भारतीय दूतावास ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें घायलों को अस्पताल में भर्ती देखा जा रहा है। भारतीय राजदूत अजय स्वाकिया ने घायलों से मुलाकात की है और पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+