कुवैत में टकराई दो बसें, 15 लोगों की मौत, कई घायल
कुवैतः कुवैत में दो बसों की टक्कर लगने से 15 लोगों की मौत हो गई है और कइयों के घायल होने की खबर है। ये हादसा रविवार को अरटेल हाईवे पर हुआ। कुवैत की मी़डिया के अनुसार घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में कई भारतीय भी हो सकते हैं।

इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। कहा जा रहा है कि ये हादसा दो बसों के टकराने से हुआ। बसों के टकराने की वजह अभी सामने नहीं आई है।
फोटो को देखकर हादसा का इंदाजा लगाया जा सकता है। इस हादसे के बाद कई देर तक हाईवे जाम रहा। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला।
यह भी पढ़ें- बेंगलुरु में तेजी से फैल रहा है लाइव सेक्स का 'गंदा धंधा', मास्क पहनकर कपल करते हैं ये काम












Click it and Unblock the Notifications