कृति सेनन के साथ इस वजह से काम नहीं करना चाहते थे एक्टर, अभिनेत्री ने बताया क्यों अक्षय कुमार हैं अलग

मुंबई, 17 मार्च। फिल्म अभिनेत्री कृति सेनन जल्द ही बड़े पर्दे पर अक्षय कुमार के साथ बच्चन पांडे फिल्म में नजर आएंगी। अक्षय कुमार के साथ वह फिल्मों के प्रमोशन में व्यस्त हैं। बॉलीवुड में हीरोपंती से अपनी शुरुआत करने वाली कृति सेनन ने अब फिल्म इंडस्ट्री में लंबा समय बिता लिया है। लेकिन बॉलीवुड में कृति का सफर इतना आसान नहीं था। कृति सेनन कहती हैं कि एक ऐसा भी समय रहा है जब एक्टर्स ने मेरे साथ काम करने से मना कर दिया, अगर फिल्म में मेरा किरदार बड़ा होता था, अभिनेता खुद को इसमे असुरक्षित महसूस करने लगते थे।

अक्षय कुमार की तारीफ

अक्षय कुमार की तारीफ

बता दें कि पिछले साल कृति सेनन की ओटीटी पर फिल्म मिमी रिलीज हुई थई। फिल्म में उनके किरदार की काफी तारीफ की गई थी, फिल्म में कृति ने सरोगेट मां का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ पंकज त्रिपाठी भी थे, फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। लेकिन अब कृति अक्षय कुमार के साथ बच्चन पांडे में नजर आएंगी, उन्होंने फिल्म का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर मेरा किरदार फिल्म से बड़ा होता था तो अभिनेता काम करने से इनकार कर देते थे क्योंकि वह खुद को लेकर असुरक्षित महसूस करने लगते थे।

एक्टर मेरे साथ काम नहीं करना चाहते थे

एक्टर मेरे साथ काम नहीं करना चाहते थे

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कृति ने कहा कि बहुत ही कम एक्टर ऐसे हैं जो बड़े पर्दे पर अपने बराबर का रोल आपके साथ करने के लिए राजी होते हैं। मैं कई बार ऐसी परिस्थिति में आई हूं जब अधिक अभिनेताओं ने काम करने से मना कर दिया था। अगर फिल्म में मेरा किरदार 60 फीसदी है और अभिनेता का 40 फीसदी तो वो काम करने से मना कर देते थे। कोई भी इस तरह की फिल्म में काम नहीं करना चाहता था। अतरंगी में जो अक्षय ने किया उसकी तारीफ होनी चाहिए। यह छोटा रोल था, लेकिन अच्छा रोल था, अक्षय दूसरों से असुरक्षित नहीं महसूस करते हैं और अपना किरदार ईमानदारी से निभाते हैं।

बच्चन पांडे में मेरा रोल बिल्कुल अलग

बच्चन पांडे में मेरा रोल बिल्कुल अलग

बच्चन पांडे की बात करें तो कृति ने फिल्म में माइरा का किरदार निभाया है, जोकि उभरती हुई फिल्म निर्माता हैं जोकि कुख्यात गैंगस्टर पर फिल्म बना रही हैं। वह अपने दोस्त अरशद वारसी की मदद से अक्षय कुमार के पास पहुंचती हैं जोकि एक दुर्दांत अपराधी है। फिल्म में अक्षय कुमार, कृति सेनन के अलावा अरशद वारसी और जैकलीन फर्नांडिस भी हैं। फिल्म के बारे में कृति ने बताया कि इसमे कॉमेडी, एक्शन, रोमांड, ड्रामा सबकुछ है जिसकी वजह से मैंने इसमे काम किया। फिल्म में मैं शहरी लड़की का किरदार निभा रही हूं जोकि मैंने लंबे समय से नहीं निभाया है।

आने वाली फिल्में

आने वाली फिल्में

कृति ने बताया कि इस फिल्म को करने के लिए मैं इस वजह से भी तैयार हुई क्योंकि इसमे अक्षय कुमार के साथ मेरी केमिस्ट्री बिल्कुल अलग है, यह हाउसफुल 4 की तरह नहीं है। लिहाजा फिल्म में मेरे पास एक मौका था कुछ नया करने का। बता दें कि कृति सेनन ने कार्तिक आर्यन के साथ शहजादा फिल्म में भी काम कर रही हैं। इसके अलावा बेड़ियां में वरुण धवन, गणपत में टाइगर श्रॉफ के साथ काम कर रही हैं जोकि इसी साल रिलीज होगी। साथ ही प्रभाष की फिल्म आदिपुरुष में भी कृति नजर आएंगी। जोकि अगले साल रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+