Pakistan: जानें किस मामले में हुई इमरान खान की गिरफ्तारी, पाक रेंजर्स को जबरन क्यों करना पड़ा अरेस्ट?
Why Imran Khan Arrested: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद इस्लमाबाद समेत कई शहरों में तनाव का माहौल पैदा हो गया है। समर्थक सड़क पर उतर आए हैं।

Al Qadir Trust Case: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को आज उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह पिछले साल पद से हटाए जाने के बाद से लंबित दर्जनों मामलों में से एक में सुनवाई के लिए इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में प्रवेश कर रहे थे। इमरान खान को अर्धसैनिक बलों द्वारा अदालत परिसर से हिरासत में ले लिया गया। उनकी पार्टी पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने अदालत में प्रवेश किया और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए बाहर खींच लिया। इसके बाद इमरान खान के समर्थकों ने वहां जमकर हंगामा किया। चलिए हम आपको बताते हैं आखिर इमरान खान की गिरफ्तारी किस मामले में हुई।
अल-कादिर ट्रस्ट मामले में गिरफ्तारी हुई
इमरान खान (Imran Khan) को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के बाहर से हिरासत में लिया गया था, जहां वह कई मामलों में जमानत लेने गए थे। इमरान खान इस मामले में कुछ सफाई दे पाते कि जबरन पाक रेंजर्स ने उन्हें धक्का देकर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान वह घायल भी हो गए। इस मामले में उनकी पत्नी भी शामिल हैं।
क्या है अल-कादिर ट्रस्ट केस? (Al Qadir Trust Case)
यह एक यूनिवर्सिटी से जुड़ा मामला है। इसमें आरोप है कि इमरान खान बतौर प्रधानमंत्री एक विश्वविद्यालय को गैरकानूनी तरीके से करोड़ों रुपये की जमीन मुहैया कराई थी। इसका खुलासा पाकिस्तान के सबसे अमीर शख्सियत मलिक रियाज ने किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि इमरान खान (Imran Khan) और उनकी पत्नी ने उनकी गिरफ्तारी के नाम पर धमकाकर अरबों रुपये की जमीन अपने नाम करा ली। बाद में रियाज और उनकी बेटी का ऑडियो भी लीक हुआ था। इसमें इमरान की पत्नी बुशरा बीबी की ओर से पांच कैरेट के हीरे की अंगूठी मांगे जाने की बात सामने आई थी।
हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर उठाया सवाल
अदालत में पेशी से पहले इमरान खान (Imran khan) की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने सवाल उठाया है। हाईकोर्ट ने इस मामले में इस्मालाबाद पुलिस चीफ को तलब किया है। उन्होंने 15 मिनट में सभी को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि यदि आप लोग पेश नहीं होते तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को बुलाएंगे। आप यह बताएं कि इमरान खान को किस मामले में और क्यों गिरफ्तार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications