King Charles Honours List 2025: भारतीय मूल के 30 से ज्यादा लोगों का UK में सम्मान, जानें लिस्ट में कौन-कौन?
King Charles Honours List 2025: किंग चार्ल्स की 2025 की नए साल की सम्मान सूची में भारतीय मूल के 30 से ज्यादा पेशेवरों को शामिल किया गया है। इनमें फिजिशियन, एजुकेशनिस्ट , कम्युनिटी लीडर और सोशल वर्कर जैसे लोग शामिल हैं। यह सूची उनके समुदायों और विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान को मान्यता देती है।
इस सूची में श्रीलंकाई और भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद रानिल मैल्कम जयवर्धने को राजनीति और सार्वजनिक सेवा के लिए नाइटहुड से सम्मानित किया गया है। खेल के क्षेत्र में हाल ही में इंग्लैंड फुटबॉल टीम के पूर्व मैनेजर गैरेथ साउथगेट को भी नाइटहुड से नवाजा गया। आइए जानते हैं भारतीय मूल के प्रमुख व्यक्तित्व कौन-कौन लिस्ट में शामिल...

लिस्ट में कौन-कौन?
इस सम्मान सूची में भारतीय मूल के कई प्रमुख व्यक्तियों का नाम शामिल है...
- सतवंत कौर देओल: शिक्षा के क्षेत्र में सेवाओं के लिए।
- लीना नायर: खुदरा और उपभोक्ता सेवा में योगदान के लिए।
- डॉ. स्नेह खेमका: स्वास्थ्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में योगदान के लिए।
- नंदिनी दास: मानविकी में अनुसंधान और सार्वजनिक सहभागिता के लिए।
- तरसेम सिंह धालीवाल: वेल्श अर्थव्यवस्था और दान के लिए सेवाओं के लिए।
समुदाय और सेवा का जश्न
न्यू ईयर ऑनर्स में उन 'गुमनाम नायकों' को भी मान्यता दी गई है, जिन्होंने अपने समुदायों में उल्लेखनीय योगदान दिया।
- जसविंदर कुमार: धर्मार्थ कार्य में योगदान के लिए।
- संजय भट्टाचार्जी और जगरूप बिनिंग: सामुदायिक सेवा के लिए।
- बलबीर सिंह खानपुर भुजंगी: भांगड़ा संगीत और पंजाबी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बीईएम सम्मान।
मान्यता का महत्व
यूके सरकार ने कहा कि इस सम्मान प्रणाली का उद्देश्य समाज की विविधता और योगदान को प्रतिबिंबित करना है। कैबिनेट कार्यालय ने इन गुमनाम नायकों का जश्न मनाने और उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें धन्यवाद देने का आह्वान किया।
भविष्य के लिए प्रेरणा
इस साल की सम्मान सूची न केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों को पहचानती है, बल्कि दूसरों को अपने समुदायों के लिए योगदान देने के लिए प्रेरित करती है। यूके सरकार ने जनता से अपील की है कि वे अपने समुदाय में असाधारण कार्य करने वाले व्यक्तियों को नामांकित करें।
(इनपुट- पीटीआई)
ये भी पढ़ें- G20 समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने की UK के PM स्टार्मर साथ बैठक, टेक्नोलॉजी-ग्रीन एनर्जी पर हुई चर्चा












Click it and Unblock the Notifications