किंग चार्ल्स को कैंसर, बकिंघम पैलेस ने दी जानकारी
प्रिंस चार्ल्स के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बकिंघम पैलेस की ओर से कहा गया है कि किंग चार्ल्स को कैंसर है। शाही परिवार की ओर से इसको लेकर एक बयान जारी किया गया है।
गौर करने वाली बात है कि हाल ही में खबर सामने आई थी कि किंग चार्ल्स को प्रोस्टेट के ऑपरेशन के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। लेकिन अब बकिंघम पैलेस की ओर से इसपर सफाई देते हुए कहा गया है कि यह प्रोस्टेट नहीं बल्कि कैंसर है।

शाही परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि किंग चार्ल्स ने आज अपना नियमित उपचार शुरू कर दिया है। इस दौरान डॉक्टरों की ओर से उन्हें सलाह दी गई है कि वह अपनी जिम्मेदारियों को फिलहाल छोड़ दें और आम जन के कार्यक्रमों में हिस्सा ना लें। हालांकि अपने इलाज के दौरान किंग चार्ल्स देश की आर्थिक जिम्मेदारियों और आधिकारिक पेपरवर्क जारी रखेंगे।
किंग चार्ल्स अपनी मेडिकल टीम के आभारी हैं जिन्होंने इस तेजी से उनका इलाज किया और हाल में अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें हर तरह की मदद मुहैया कराई गई। किंग चार्ल्स अपने इलाज को लेकर सकारात्मक हैं। वह जल्द ही आम कार्यक्रमों में वापसी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications