रूस में 6 दिन रहकर वापस लौटे किम जोंग उन, ड्रोन, बुलेटप्रूफ जैकेट... गुडबाय गिफ्ट के रूप में मिली ये चीजें

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन रूस की 6 दिवसीय यात्रा समाप्त करने के बाद स्वदेश रवाना हो गए हैं। किम जोंग उन अपनी बख्तरबंद ट्रेन से मंगलवार को रूस के पूर्वी क्षेत्र व्लादिवोस्तक पहुंचे थे। रूस की सरकारी मीडिया एजेंसी 'आरआईए' ने बताया कि रविवार को किम को विदाई दी गई।

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को रूस की यात्रा पर एक क्षेत्रीय गवर्नर से उपहार के रूप में 5 कामिकाजे ड्रोन, एक जेरान-25 टोही ड्रोन, एक बुलेटप्रूफ जैकेट और थर्मल कैमरों द्वारा पहचाने न जाने वाले विशेष कपड़े मिले हैं।

Kim jong un goodbye gif

शनिवार को किम जोंग ने व्लादिवोस्तोक में रूसी रक्षा मंत्री से मुलाकात की, जहां उन्होंने हाइपरसोनिक मिसाइल सिस्टम समेत अत्याधुनिक हथियारों का निरीक्षण किया था। इनमें Tu-160, Tu-95 और Tu-22M3 शामिल थे।

रूस में सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को किम ने व्लादिवोस्तोक बंदरगाह के उत्तर में स्थित अर्टोम शहर में अपनी बख्तरबंद ट्रेन में सवार होकर रूसी सुदूर पूर्व की अपनी यात्रा समाप्त की और घर की लंबी यात्रा पर निकल पड़े। अर्टोम उत्तर कोरिया के साथ रूस की सीमा पर खासन स्टेशन से लगभग 254 किमी दूर है।

एक वीडियो में दिखाया गया कि किम को उत्तर कोरिया और रूस दोनों देशों के राष्ट्रगान के साथ विदा किया जा रहा है। किम ने रूस में छह दिन बिताए और वोस्तोचन अंतरिक्ष बंदरगाह पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सुर्खियां बटोरने वाली वार्ता की।

रूस और उत्तर कोरिया पर पश्चिमी देशों ने कई प्रतिबंध लगाए हैं तथा उन्हें अलग-थलग कर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों देश अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच द्विपक्षीय संबंधों को गहरा कर रहे हैं। पश्चिमी देशों को डर है कि प्योंगयांग, यूक्रेन पर हमले के लिए मास्को को हथियार मुहैया करा सकता है।

तानाशाह किम जोंग उन ने पुतिन को उत्तर कोरिया आने का भी निमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया है। इससे पहले पुतिन 2000 में नॉर्थ कोरिया गए थे। तब उन्होंने किम जोंग उन के बीमार पिता किम जोंग इल का हालचाल जाना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+