किम जोंग ने अपनी पत्नी को फिर किया 'गायब', साउथ कोरिया का चौंकाने वाला खुलासा
Recommended Video

प्योंगयांग। दुनिया ने बहुत कम बार किम जोंग उन को उनकी पत्नी के साथ पत्नी के साथ देखा गया है। नॉर्थ कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन को उनकी पत्नी के साथ पहली बार 2012 में देखा गया। अपने भाई की हत्या कर चुका किम जोंग उन कई बार अपनी पत्नी को महीनों तक नजरबंद कर चुका है। इस बीच साउथ कोरिया के इंटेलिजेंस रिपोर्ट में एक हैरान करने वाली बात सामने आई हैं। इस रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि आखिर क्यों एक बार फिर किम जोंग ने अपनी पत्नी को गायब कर दिया।

साउथ कोरिया इंटेलिजेंस रिपोर्ट का खुलासा
साउथ कोरिया इंटेलिजेंस रिपोर्ट में कहा गया है कि नॉर्थ कोरियाई सुप्रीम लीडर किम जोंग उन की पत्नी ने तीसरे बच्चे को जन्म दिया है। यही कारण है कि इन दिनों किम जोंग उन की पत्नी को पब्लिक लाइफ से दूर रखा गया है। साउथ कोरिया ने किम जोंग उन की पत्नी रि सोल जू की जिंदगी के बारे में खुलासा करते हुए कहा है कि वो लग्जरी लाइफ की शौकीन हैं। इस साल की शुरुआत में कुछ महीनों के लिए किम जोंग उन की पत्नी पब्लिक लाइफ से दूर हो गई थी। साउथ कोरिया इंटेलिजेंस रिपोर्ट ने दावा किया है कि रि सोल ने बेबी को जन्म दिया था और उसके बाद अगस्त में फिर से उसे पब्लिक से दूर कर दिया गया, क्योंकि वो फिर से प्रेग्नेंट हो गई थी।

किम जोंग उन के हैं तीन बच्चे
साउथ कोरिया के मीडिया की मानें तो किम जोंग उन की पत्नी सोल जू ने लड़के के रूप मे तीसरे बच्चे को जन्म दिया है। इससे पहले किम जोंग उन के दोस्त और अमेरिकी बॉस्केटबॉल स्टार डेनिस रोडमैन ने भी दावा किया था कि वे 2013 में इस कपल के दूसरे चाइल्ड से मिले थे, जिसका नाम जू-एई था। रोडमैन ने यहां तक कहा था, 'मैंने जू-ई को गोद में भी उठाया था और मिस री से भी बात की थी। किम जोंग उन एक अच्छे पिता है और यह एक बहुत ही प्यारी फैमिली है'।

बहुत ही धनी परिवार से है किम जोंग की पत्नी
सूत्रों की मानें तो रि बहुत ही धनी परिवार में पैदा हुई थी। उसके पिता प्रोफेसर थे और मां डॉक्टर। उसके बाद वो दुनिया के सबसे खतरनाक तानाशाह की पत्नी बन गई। जुलाई 2012 में पहली बार नॉर्थ कोरिया के मीडिया ने ऑफिशियली किम जोंग उन और रि सोल जू को पति-पत्नी बताया था। रि सोल को किम जोंग उन के साथ अक्सर किसी बड़े इवेंट या मिसाइल प्रोग्राम के वक्त देखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications