मिसाइलों पर छोटे न्‍यूक्लियर वेपेंस फिट करने में सक्षम नॉर्थ कोरिया

सियोल। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने एक बार फिर से अमेरिका और दक्षिण कोरिया को धमकी दी है। इस बार उन्‍होंने कहा है कि नॉर्थ कोरिया के पास इतनी क्षमता है कि वह मिसाइलों पर छोटे न्‍यूक्लियर बम फिट कर सकता है।

north-korea-missile-nuclear-weapons

किम जोंग उन ने यह भी कहा है कि उनके पास छोटे परमाणु हथियार मौजूद हैं जो कि किसी भी बैलेस्टिक मिसाइलों पर फिट हो सकते हैं।

नॉर्थ कोरिया की न्‍यूज एजेंसी की मानें तो उन ने सेना ने हथियारों की क्‍वालिटी को बेहतर करने का आदेश दिया है।कुछ दिनों पहले ही किम ने सेना से अमेरिका और साउथ कोरिया पर न्‍यूक्लियर अटैक के लिए तैयार रहने को कहा था।

नॉर्थ कोरिया ने दी अमेरिका पर न्यूक्लियर अटैक की धमकी

किम ने पिछले दिनों सेना के पास मौजूद हथियारों का निरीक्षण किया था। ऐसी भी खबरें हैं कि नॉर्थ कोरिया चीन में बने ट्रकों का प्रयोग कर नया गन सिस्‍टम डेवलप कर रहा है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि नॉर्थ कोरिया का रॉकेट लॉन्चर सिस्टम (एमआरएलएस) अमेरिका और साउथ कोरिया के हथियारों की सीमा के बाहर तक असर करने में सक्षम है।

वहीं अब रूस की ओर से भी नॉर्थ कोरिया को न्‍यूक्लियर अटैक या फिर न्‍यूक्लियर वेपेंस का प्रयोग न करने की चेतावनी दी है।

रूस ने कहा है कि अगर नॉर्थ कोरिया ने किसी भी तरह के न्‍यूक्लियर वेपेंस का प्रयोग किया तो फिर उनकी सेना और देश के लिए कानूनी मुश्किलें बढ़ सकती है।

आपको बता दें कि अमेरिका और साउथ कोरिया के बीच हर वर्ष होने वाली ज्‍वाइंट आर्मी एक्‍सरसाइज की शुरुआत हो चुकी है। इसकी वजह से ही नॉर्थ कोरिया लगातार अमेरिका और साउथ कोरिया को धमकी दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+