क्या बदल रहे हैं नॉर्थ कोरिया के तानाशाह? बस हादसे के घायलों से मिलने पहुंचे किम जोंग उन

प्योंगयांग। नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन से जुड़ी नेगेटिव स्टोरी और खबरे इंटरनेशल मीडिया ने जमकर छापी है। अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को बंद करने का ऐलान कर चुके किम जोंग उन की इन दिनों एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें नॉर्थ कोरिया लीडर पिछले रविवार को हुए बस क्रैश में घायल लोगों से मिलने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे हैं।
आधिकारिक मीडिया ने कहा कि नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कोच दुर्घटना में घायल बचे हुए लोगों से मुलाकात की और "गहरा दुःख" व्यक्त किया।

क्या बदल रहे हैं तानाशाह? घायलों से मिलने पहुंचे किम जोंग उन

नॉर्थ कोरिया के लगभग सभी अखबारों में किम जोंग उन की तस्वीर को पहले पेज पर जगह दी है, जिसमें वह दुर्घटना में घायल एक मरीज का हाथ पकड़े हैं। किम ने मुलाकात करते हुए कहा, 'इस अप्रत्याशित दुर्घटना ने दिल को बहुत दुख पहुंचाया है और मैं उन परिवारों के साथ शोक व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने रिश्तेदारों को खोया है।'

किम जोंग उन ने नॉर्थ कोरियाई राष्ट्रपति के रूप में 2011 में सत्ता संभाली थीं, शुरू में उन्होंने अपनी सैन्य क्षमताओं को बड़े स्तर पर विस्तार किया और उसके बाद नॉर्थ कोरिया में ह्यूमन राइट्स को लेकर भी कई नेगेटिव रिपोर्ट आई। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में किम जोंग उन ने अपनी छवि में जबरदस्त बदलाव लाया है।

पिछले सप्ताह किम जोंग उन ने अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम बंद करने का भी ऐलान किया है। किम जोंग उन के इस ऐलान के बाद अमेरिका ने पूरी दुनिया के लिए 'गुड न्यूज' बताया। वहीं, चीन और रूस ने भी नॉर्थ कोरिया की तारीफ की। किम जोंग उन ने कहा कि आर्थक प्रतिबंधों की वजहों से उन्होंने नुकसान हुआ है और वे अब अपने देश के आर्थिक व्यवस्था पर ध्यान देना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+