किम जोंग उन ने सेनाओं को दिए युद्ध के लिए तैयार रहने के आदेश
सियोल। जिस तरह से पाकिस्तान और भारत के बीच पिछले कुछ माह से सीमा पर फायरिंग जारी है ठीक उसी तरह से नॉर्थ और साउथ कोरिया के बीच भी गोलीबारी जारी है। इस फायरिंग के बाद नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने सेनाओं को युद्ध के लिए तैयार रहने का आदेश दे दिया है।

वहीं दक्षिण कोरिया की मीडिया ने ऐसी खबरें भी दी हैं कि कुछ सैटेलाइज इमेज से पता चल रहा है कि किम जोंग उन ने राजधानी प्योंगयांग में स्थित अपने सभी महलों के सामने रनवे बनवा लिए हैं। इन रनवेज को इस तरह से बनाया गया है कि इन पर फाइटर जेट्स तक आसानी से लैंड कर सकते हैं और यहीं से वह टेकऑफ भी कर लेंगे।
नॉर्थ कोरियों की आधिकारिक न्यूज एजेंसी केसीएनए की ओर से जो खबर दी गई है उसके मुताबिक गुरुवार को किम जोंग उन की ओर से आदेश जारी हुए हैं। किम जोंग ने इससे पहले एक मीटिंग बुलाई थी।
मीटिंग में फैसला हुआ कि उन सभी ट्रूप्स को शुक्रवार की सुबह पांच बजे से जंग का सामना करने को तैयार रहने को कहा जाएगा, जो सीमा पर तैनात हैं।
गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच पिछले शनिवार से हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। उत्तर कोरिया की ओर से हॉटलाइन पर दक्षिण कोरिया को चेतावनी दी थी सीमा पर लगे अपने लाउडस्पीकर्स अगले 48 घंटे के अंदर हटा ले। लेकिन, दक्षिण कोरिया ने ऐसा करने से इंकार कर दिया।
जवाब में दक्षिण कोरिया ने गुरुवार को पड़ोसी देश के खिलाफ दर्जनों गोले दागे। दक्षिण कोरियाई सेना ने उत्तर कोरिया की सैन्य गतिविधियों की निगरानी बढ़ा दी है।
सर्वोच्च स्तर का अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके अलावा, ताजा घटनाक्रम को देखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक आयोजित की गई। पिछले साल अक्टूबर में दोनों देशों के बीच गोलीबारी की घटना हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications