डोनाल्‍ड ट्रंप से मुलाकात के बाद नॉर्थ कोरिया के हीरो बने हैं किम जोंग उन

मंगलवार को सिंगापुर में अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन की एतिहासिक मुलाकात हुई। इय मुलाकात के बाद किम जोंग उन नॉर्थ कोरिया में हीरो बनकर उभरे हैं।

प्‍योंगयांग। मंगलवार को सिंगापुर में अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन की एतिहासिक मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद किम जोंग उन नॉर्थ कोरिया में हीरो बनकर उभरे हैं। नॉर्थ कोरिया की सत्‍ताधारी पार्टी के अखबार के फ्रंट पेज पर आई फोटोग्राफ्स के बारे में कुछ माह पहले किसी ने कोई कल्‍पना नहीं की थी। उनके नेता के साथ अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने पहली बार हैंडशेक जो किया था। नॉर्थ कोरिया में हर कोई इस मौके को भी एतिहासिक करार दे रहा है। बुधवार को नॉर्थ कोरिया की मीडिया ने अपने नेता को एक हीरो का दर्जा दे डाला है।

नए रिश्‍ते की शुरुआत

नए रिश्‍ते की शुरुआत

नॉर्थ कोरिया की मीडिया ने इस मुलाकात को अमेरिका और उनके देश के बीच एक नए रिश्‍ते की शुरुआत करार दिया है। हालांकि अभी तक दोनों देश तकनीकी तौर पर युद्ध की स्थिति में हैं। बुधवार को मीडिया में आई रिपोर्ट्स में सबसे ज्‍यादा जोर इस बात पर था कि डोनाल्‍ड ट्रंप ने साउथ कोरिया के साथ जारी अमेरिका की मिलिट्री ड्रिल को रोकने पर सहमति जता दी है। इसके बाद तनाव में कमी और फिर नॉर्थ कोरिया पर लगे प्रतिबंधों को हटाने के बारे में बातें लिखी हैं।

ट्रंप ने की किम की तारीफ

ट्रंप ने की किम की तारीफ

नॉर्थ कोरिया की सरकारी न्‍यूज एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्‍यूज एजेंसी (केसीएनए) ने इस समिट पर लिखा है, 'राष्‍ट्रपति ट्रंप ने इस बात की सराहना की है कि सुप्रीम लीडर किम जोंग उन की ओर से कोरियाई प्रायद्वीप पर शांति और स्थिरता का माहौल बनाया गया है और वह भी इस क्षेत्र में जो कि कुछ माह पहले ही सैन्‍य हिंसा के खतरे की तरफ था। इसके लिए किम जोंग की तरफ से कई अहम कदम उठाए गए।' इस समिट की सफलता में उन तमाम मौकों का खासा योगदान है जो इस वर्ष की शुरुआत यानी न्‍यू ईयर से शुरू हुए थे। किम ने इस मौके पर कहा था कि उनकी परमाणु हथियारों की ताकत पूरी हो चुकी है और वह दुनिया तक पहुंचने की कोशिश करेंगे।

किम की नई स्‍टाइल वाली डिप्‍लोमैसी

किम की नई स्‍टाइल वाली डिप्‍लोमैसी

किम का सारा ध्‍यान कूटनीति पर था जिसमें उनका चीन जाकर राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग से मिलना और फिर साउथ कोरिया जाकर राष्‍ट्रपति मून जे इन के साथ मिलकर शांति की पहल करना भी शामिल है। किम की ओर से कोरियाई प्रायद्वीप को पूरी तरह से परमाणु हथियारों से फ्री करने के वादे पर भी मीडिया का ध्‍यान गया है। दिलचस्‍प बात यह है कि मीडिया का ध्‍यान समिट में चीन की मौजूदगी पर भी गया है। मीडिया ने इस पर खासा ध्‍यान दिया है कि किम एयर चाइना की फ्लाइट से सिंगापुर पहुंचे थे। नॉर्थ कोरिया के लोग इस बात को लेकर काफी खुश हैं कि उनके नेता को अब अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर एक नया दर्जा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+