Imran Khan: पहले छिनी PM की कुर्सी, फिर धक्का मारकर भेजा गया जेल.. अब बुशरा बीबी से हाथ धोएंगे इमरान खान?

Imran Khan Bushra Bibi News: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी के पूर्व पति खावर मनेका ने पूर्व प्रधान मंत्री के साथ उनके "गैर-इस्लामिक" विवाह को जिला और सत्र अदालत में चुनौती दी है, जिसके बाद माना जा रहा है, कि इमरान खान की मुस्किलें बढ़ सकती हैं।

याचिकाकर्ता मुहम्मद हनीफ द्वारा पीटीआई प्रमुख इमरान खान के निकाह को चुनौती देने वाली एक समान याचिका "तकनीकी कारणों से" वापस लेने के एक दिन बाद ही बुशरा बीबी के पूर्व पति ने इमरान खान और बुशरा बीबी के निकाह को चुनौती देते हुए उसे 'गैर-इस्लामी' करार दिया है।

imran khan bushra bibi news

इमरान खान की टूटेगी शादी?

बुशरा बीबी के पूर्व पति खावर मनेका, जिन्होंने हाल ही में पाकिस्ता न्यज चैनल जियो न्यूज के साथ एक विशेष साक्षात्कार में अपनी पूर्व पत्नी के बारे में विस्फोटक दावे किए थे, उन्होंने शनिवार को पीटीआई प्रमुख के निकाह को धोखाधड़ी करार देते हुए कहा, कि शादी इद्दत अवधि (इस्लाम के मुताबिक, वह समय जब एक महिला अपने पति की मृत्यु के बाद, या फिर तलाक के बाद जब अलगाव में चली जाती है) के दौरान संपन्न हुई थी।

बुशरा बीबी के पूर्व पति का कहना है, कि बुशरा बीबी जब इद्दत अवधि में थी, उसी दौरान दोनों ने शादी की है, इसीलिए ये निकाह इस्लाम के खिलाफ है, लिहाजा इमरान खान और बुशरा बीबी के निकाह को रद्द कर किया जाए।

जियो टीवी के पास ने याचिका के हवाले से कहा है, "उपरोक्त निकाह और विवाह समारोह न तो कानूनी था और न ही इस्लामी, क्योंकि यह इद्दत अवधि का पालन किए बिना किया गया था...।"

याचिका में, मनेका ने साक्षात्कार में लगाए गए आरोपों को दोहराया है, जिसमें उन्होंने पीटीआई प्रमुख इमरान खान पर उनका पूरा जीवन बर्बाद करने का आरोप लगाया है। बुशरा बीबी के पूर्व पति ने कोर्ट में जो याचिका दायर की है, उसमें उन्होंने लिखा है, कि इमरान खान बगैर उनकी इजाजत घर आया करते थे, बुशरा बीबी से अकेले में मुलाकात किया करते थे, देर रात इमरान खान बुशरा बीबी को फोन किया करते थे, जिससे उनकी शादी शुदा जिंदगी बर्बाद हो गई।

खावर मनेका ने इमरान खान के ऊपर अनैतिक तरीके से अपनी शादी शुदा जिंदगी में घुसपैठ करने का आरोप लगाते हुए कहा, कि पूर्व प्रधानमत्री ने उनके परिवार को कलंकित कर दिया।

याचिकाकर्ता खावर मनेका ने अदालत से प्रार्थना की है, कि "यह विनम्रतापूर्वक प्रार्थना की जाती है, कि इमरान खान और बुशरा बीबी को कोर्ट में बुलाया जाए और न्याय के हित में कानून के अनुसार सख्त सजा दी जाए।"

मनेका ने सिविल जज के सामने अपना बयान भी दर्ज करा दिया है और मामले की सुनवाई 28 नवंबर को तय की गई है। याचिका में मुफ्ती सईद, औन चौधरी और मुहम्मद लतीफ को गवाह के रूप में नामित किया गया है। माना जा रहा है, कि ये गवाह, इमरान खान के खिलाफ बयान देने वाले हैं, लिहाजा इमरान खान और बुशरा बीबी की शादी टूट सकती है।

imran khan bushra bibi news

खावर मनेका के सनसनीखेज आरोप

आपको बता दें, कि इमरान खान ने बुशरा बीबी के तीसरी शादी की थी और उसके बाद वो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे।

जियो न्यूज से बात करते हुए बुशरा बीबी के पूर्व पति खावर मनेका ने कहा, कि "हमारी शादी 28 साल तक चली.. हमारी शादीशुदा जिंदगी बहुत खुशहाल थी और इमरान खान ने पीर-मुरीदी (एक आध्यात्मिक मार्गदर्शक और एक अनुयायी के बीच के रिश्ते का संदर्भ)) की आड़ में इसे बर्बाद कर दिया।"

खावर मनेका ने कहा, कि बुशरा बीबी ने नवंबर 2017 में उनसे तलाक लेने के करीब डेढ़ महीने के बाद इमरान खान से शादी कर ली थी। खावर मनेका ने कहा, कि बुशरा बीबी ने इमरान खान से शादी कर ली, इस बात की जानकारी ना तो उन्हें थी और ना ही उनके बच्चों को थी।

खावर मनेका ने कहा, कि "मुझे और मेरे बच्चों को इस शादी के बारे में पता नहीं था और जब जियो और द न्यूज ने शादी की खबर दी, तो पहली बार मैंने इससे इनकार कर दिया था, क्योंकि मुझे इसकी भनक तक नहीं थी।"

आपको बता दें, कि इमरान खान ने जनवरी 2018 में बुशरा बीबी से शादी की थी, जब वह इद्दत (वह समय जब एक महिला अपने पति के मरने या तलाक के बाद अलगाव में चली जाती है) का पालन कर रही थी, लेकिन मार्च 2018 में प्रकाशित द न्यूज़ रिपोर्ट के अनुसार, शादी को जनता से छिपाने के लिए शादी की तस्वीरें 18 फरवरी को जारी की गईं।

खावर मनेका ने कहा, कि इमरान उनकी इजाजत के बगैर उनके घर आया-जाया करते थे और इमरान खान का अपने घर आना और उनकी पत्नी से इस तरह की मुलाकात करना, उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं था। खावर मनेका ने कहा, कि एक बार उन्होंने अपने घरेलू नौकर की मदद से इमरान खान को घर से बाहर निकाल दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+