Khamenei Last Rites: ईरान के सुप्रीम लीडर को कब और कहां किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक? मिल गया इसका जवाब
Khamenei Last Rites: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) के निधन की पुष्टि कर दी गई है। रविवार, 1 मार्च 2026 को ईरानी सरकारी मीडिया और अंतर्राष्ट्रीय समाचार संस्थानों ने आधिकारिक तौर पर सुप्रीम लीडर के मारे जाने का ऐलान किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मृत्यु अमेरिका और इजरायल के 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के दौरान हुए हवाई हमलों में हुई।
तेहरान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, खामेनेई के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया सोमवार, 2 मार्च 2026 को किया जा सकता है। हालांकि, अंतिम संस्कार के सटीक स्थान की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। ईरान की परंपरा रही है कि ऐसे राजकीय समारोह तेहरान के मुसल्ला-ए-इमाम खुमैनी या आजादी स्क्वायर जैसे प्रमुख स्थलों पर आयोजित किए जाते रहे हैं।

Khamenei Last Rites: तेहरान में होगा खामेनेई का अंतिम संस्कार
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में किया जाएगा। ईरान के अलग-अलग हिस्सों से हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद की जा रही है। इसे देखते हुए शहर की सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद कर दी गई है।
- ईरानी सरकार ने उनके निधन के बाद देशभर में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक और सात दिनों के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
- राजधानी तेहरान सहित कई बड़े शहरों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। सड़कों पर भारी भीड़ जुट रही है और इजरायल और अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गए हैं।
खामनेई के अंतिम संस्कार से पहले उनका शव समर्थकों के दर्शन के लिए रखा जाएगा या नहीं इसकी पुष्टि नहीं की गई है। माना जा रहा है कि दुनिया भर में उनके समर्थक अंतिम संस्कार में खुद को शामिल महसूस करें, इसके लिए सरकारी टेलीविजन से फुटेज जारी की जा सकती है।
Khamenei Death News: ईरान की सड़कों पर उतरा हुजूम
एक्सपर्ट्स का मानना है कि खामेनेई की मौत के बाद ईरान की राजनीतिक और धार्मिक नेतृत्व संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल खामेनेई के हजारों समर्थकों का हुजूम देश के अलग-अलग शहरों में सड़कों पर उतर गया है। इजरायल और अमेरिका के एयर स्ट्राइक में खामेनेई के परिवार के कई सदस्यों और ईरान के टॉप कमांडरों की भी मौत हुई है।
उत्तराधिकार को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार है। ऐसे संकेत मिले है कि जल्द ही नए नेतृत्व और अंतिम संस्कार के विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी साझा की जाएगी। खामेनेई के बेटे को उनका उत्तराधिकारी बनाया जा सकता है। मध्य पूर्व में पहले से जारी तनाव के बीच यह घटनाक्रम क्षेत्रीय और वैश्विक राजनीति पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। आने वाले दिनों में ईरान की आंतरिक स्थिति और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया पर दुनिया की नजर बनी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications