Hardeep Singh Nijjar Death: खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में गोली मारकर हत्या

Khalistani terrorist Hardeep Singh Nijjar Death: भारत सरकार द्वारा वांछित खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ये जानकारी सोमवार 19 जून की सुबह आई है।

आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को हिंसा और विध्वंसक गतिविधियों के अलग-अलग मामलों में शामिल होने के कारण भारत सरकार द्वारा 'वांछित आतंकवादी' घोषित किया गया था।

Khalistani terrorist Hardeep Singh Nijjar Dead

हाल ही में आतंकी हरदीप सिंह निज्जर का नाम भारत सरकार द्वारा जारी एक सूची में भी शामिल किया गया था, जिसमें 40 अन्य नामित आतंकवादियों का नाम था।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 2022 में पंजाब के जालंधर में एक हिंदू पुजारी की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाने के बाद हरदीप सिंह निज्जर पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुजारी की हत्या की साजिश खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) ने रची थी। कनाडा में रहने वाला हरदीप सिंह निज्जर खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) का प्रमुख था।

इससे पहले एनआईए ने हरदीप सिंह निज्जर के खिलाफ भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रचने के मामले में चार्जशीट भी दाखिल की थी।

पंजाब पुलिस ने भी साल 2015 में आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के प्रत्यर्पण की मांग की थी। हरदीप सिंह निज्जर को 1 जुलाई 2020 को भारत द्वारा 8 अन्य लोगों के साथ एक नामित आतंकवादी घोषित किया गया था।

पंजाब पुलिस द्वारा तैयार किए गए एक डोजियर से पता चलता है कि हरदीप सिंह निज्जर 2012 में पाकिस्तान में रहने वाले जगतार सिंह तारा का करीबी सहयोगी था। जगतार सिंह तारा से मिलने के लिए वह अप्रैल 2012 में पाकिस्तान गया था।

निज्जर ने रोपड़ जिला (बदला हुआ नाम रूपनगर) के मुगल माजरी के निवासी परमिंदर काला को बाबा पियारा सिंह भनियारावाला और शिवसेना नेता संजीव घनौली को उनकी कथित पंथ विरोधी गतिविधियों के लिए निशाना बनाने के लिए प्रेरित करके पंजाब में एक केटीएफ मॉड्यूल खड़ा किया था।

दिसंबर 2015 में निज्जर ने कथित तौर पर मिशन हिल्स, बीसी, कनाडा में एक आर्म्स ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया। इस कैंप में लुधियाना जिले के चक कलां का निवासी मनदीप सिंह धालीवाल और 3 अन्य युवाओं को एके -47 असॉल्ट राइफल, स्नाइपर राइफल और पिस्तौल चलाने की ट्रेनिंग दी गई थी।

मनदीप को टारगेट किलिंग को अंजाम देने के लिए जनवरी 2016 में पंजाब भेजा गया था, लेकिन योजना को अंजाम देने से पहले ही वह गिरफ्तार हो गया था।

हालांकि हरदीप सिंह निज्जर हमेशा ही आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों से इनकार करता आया है। एक इंटरव्यू में उसने कहा था, ''मैं कनाडा में 30 साल से अधिक समय से हूं। मैं वैंकूवर (कनाडा का शहर) में एक गुरुद्वारे का सेवादार हूं। मुझे गलत तरीके से निशाना बनाया जा रहा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+